फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mulayam Singh Yadav condition is critical even on third day after all what diseases is netaji battling

Mulayam Singh Yadav: आखिर किन बीमारियों से जूझ रहे हैं मुलायम सिंह? जानिए कबसे खराब है तबीयत

Tue, 04 Oct 2022 09:38 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 04 Oct 2022 09:38 PM IST
सार

डॉक्टर्स के मुताबिक, मुलायम सिंह यादव हर महीने रूटीन चेकअप के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल आते रहते थे। लेकिन इस बार उन्हें ज्यादा समस्या का सामना करना पड़ा। उन्हें ऑक्सीजन लेवल कम होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav condition is critical even on third day after all what diseases is netaji battling
मुलायम सिंह यादव (फाइल) - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव आज तीसरे दिन भी आईसीयू यूनिट में वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। रविवार की दोपहर तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें गुरुग्राम के वेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुलायम सिंह के गंभीर रूप से बीमार होने के चलते पार्टी ने आज अपना 30वां स्थापना दिवस भी नहीं मनाया। पार्टी मुख्यालय पर आज सन्नाटा पसरा रहा। 

विज्ञापन


विज्ञापन


इन बीमारियों से जूझ रहे मुलायम सिंह यादव
डॉक्टर्स के मुताबिक, मुलायम सिंह यादव हर महीने रूटीन चेकअप के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल आते रहते थे। लेकिन इस बार उन्हें ज्यादा समस्या का सामना करना पड़ा। उन्हें ऑक्सीजन लेवल कम होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, सपा मुखिया की दिक्कत केवल अस्थिर ऑक्सीजन लेवल नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मुलायम सिंह यादव इसके अलावा किडनी इन्फेक्शन, यूरीन इन्फेक्शन, सांस लेने में दिक्कत जैसी बीमारियों से भी जूझ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अनियंत्रित रहता है मुलायम का ब्लड प्रेशर  
अस्पताल के सूत्रों की मानें तो फेफड़े और किडनी की समस्या के अलावा मुलायम सिंह यादव का ब्लड प्रेशर भी अनियंत्रित है। हालांकि अभी उनके बीपी में सुधार हो रहा है। इसके लिए उन्हें हाई एंटी बायोटिक खुराज दी जा रही है।  फेफड़े की तकलीफ के चलते उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है, ऐसे में उन्हें वेंटीलेटर पर सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही किडनी की तकलीफ के चलते डायलिसिस भी की गई है।  


पीएम नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी ने भी जाना हाल
एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को फोन कर मुलायम सिंह का हाल जाना था। साथ ही उनके उपचार के लिए हर संभव मदद का आश्वसन दिया था। प्रधानमंत्री के अलावा, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी उनका हालचाल जाना था।

नहीं मनाया गया पार्टी का स्थापना दिवस समारोह
सपा संरक्षक की खराब तबीयत के चलते पार्टी ने मंगलवार को अपना 30वां स्थापना दिवस नहीं मनाया। इस दिन पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं  ने  जगह-जगह उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थनाएं व कामनाएं कीं। पार्टी मुख्यालय में सन्नाटा पसरा रहा। समाजवादी पार्टी का गठन 4 अक्तूबर 1992 को किया गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed