{"_id":"587411b34f1c1b1629ba9449","slug":"mulayam-singh-yadav-against-ram-gopal-yadav-in-parliament-wrote-a-letter-to-the-vice-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम ने फिर की रामगोपाल की मुखालफत, उपराष्ट्रपति को लिखा खत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मुलायम ने फिर की रामगोपाल की मुखालफत, उपराष्ट्रपति को लिखा खत
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 10 Jan 2017 05:05 AM IST
विज्ञापन
सपा में जारी विवाद के लिए रामगोपाल यादव को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराने वाले मुलायम सिंह यादव ने अब उनके खिलाफ संसद में भी मोर्चा खोल लिया है। मुलायम ने उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति हामिद अंसारी को पत्र लिख कर रामगोपाल को राज्यसभा में पार्टी के नेता पद से हटाने और उन्हें निर्दलीय सदस्य घोषित करने की मांग की है।
विज्ञापन
इस पत्र में मुलायम ने सभापति को रामगोपाल को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने की भी सूचना दी है। गौरतलब है कि विवाद के शुरुआती दौर में जब रामगोपाल पहली बार पार्टी से निलंबित किए गए थे, तब भी उन्होंने सपा के संसदीय दल के नेता के रूप में पार्टी का पक्ष राज्यसभा में रखा था।
विज्ञापन
इसके अगले ही दिन मुलायम ने रामगोपाल के निष्कासन को रद्द करने की घोषणा की। विवाद के दूसरे दौर में एक बार फिर से रामगोपाल को निष्कासित किया गया था। हालांकि इसके बाद एक नाटकीय घटनाक्रम में उनका निष्कासन एक बार फिर से रद्द कर दिया गया था।
विज्ञापन