फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mukul Roy says 107 West Bengal MLAs from CPM, Congress and TMC will join BJP

मुकुल रॉय का दावा, पश्चिम बंगाल में विपक्षी दलों के 107 विधायक भाजपा में होंगे शामिल

Sat, 13 Jul 2019 06:49 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 13 Jul 2019 06:49 PM IST
विज्ञापन
Mukul Roy says 107 West Bengal MLAs from CPM, Congress and TMC will join BJP
मुकुल रॉय - फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता मुकुल रॉय ने शनिवार को सनसनीखेज दावा किया है। रॉय के मुताबिक पश्चिम बंगाल के 107 विधायक भाजपा में शामिल होंगे। 

विज्ञापन


तृणमूल कांग्रेस पार्टी से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में आए मुकुल रॉय के मुताबिक, भाजपा में शामिल होने वाले यह 107 विधायक मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस पार्टी (टीएमसी) के हैं। रॉय ने कहा, "हमारे पास उनकी सूची तैयार है और वे हमारे संपर्क में हैं।" 

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के बाद तेज हुआ दलबदल

लोकसभा चुनाव के बाद से अब तक पांच विधायक और 100 से ज्यादा पार्षद भाजपा में शामिल हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दलबदल करने वाले नेताओं पर कहा था कि कुछ नेता पैसा लेकर पार्टी छोड़ देते हैं तो उन्हें इसकी परवाह नहीं है। उन्होंने कहा था कि भ्रष्ट और लालची भाजपा तृणमूल के कचरे को इकट्ठा कर रही है। 

ममता सरकार को खतरा नहीं

बता दें कि पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस के पास 211 सीटें हैं। कांग्रेस के पास 44 और माकपा के पास 26 सीटें हैं। भाजपा के पास महज तीन सीटें हैं। सदन में बहुमत के लिए 148 विधायकों की जरूरत है। ऐसे में अगर 107 विधायक भाजपा में शामिल हो भी जाते हैं, तब भी ममता बनर्जी की सरकार को खतरा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed