फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   West Bengal: Mukul Roy appointed chairman of the Public Accounts Committee of the Assembly, BJP objected

पश्चिम बंगाल: मुकुल रॉय विधानसभा की लोक लेखा समिति के अध्यक्ष नियुक्त, भाजपा ने जताई आपत्ति

Fri, 09 Jul 2021 07:14 PM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 09 Jul 2021 07:14 PM IST
सार

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय को शुक्रवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा की लोक लेखा समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। भाजपा ने इसका कड़ा विरोध करते हुए इसे नियम विरुद्ध बताया है।

विज्ञापन
West Bengal: Mukul Roy appointed chairman of the Public Accounts Committee of the Assembly, BJP objected
मुकुल रॉय - फोटो : Facebook : @MukulRoyOfficial

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय को शुक्रवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा की लोक लेखा समिति का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया। भारतीय जनता पार्टी ने समिति के लिए उनके नामांकन और अध्यक्ष बनाए जाने का कड़ा विरोध किया है, क्योंकि रॉय भाजपा के टिकट पर चुनाव जीत कर आए हैं। 

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के विधानसभा स्पीकर बीमान बंदोपाध्याय ने शुक्रवार को अध्यक्ष पद पर रॉय की  नियुक्ति पर मुहर लगाई।  भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे मुकुल रॉय को पीएसी का चेयरमैन बनाए जाने का पार्टी ने कड़ा विरोध किया। विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी की अगुआई में पार्टी के विधायक सदन से वॉकआउट कर गए।
विज्ञापन


रॉय इस समय कृष्णानगर उत्तर सीट से विधायक हैं और विधानसभा चुनाव में भाजपा को सफलता नहीं मिलने के बाद पिछले माह सत्तारूढ़ टीएमसी में शामिल हो गए।  इसके बावजूद उन्होंने न तो विधानसभा से इस्तीफा दिया न उन्हें दल-बदल रोधी कानून के तहत अयोग्य घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


सुवेंदु बोले-नियमों का दुरुपयोग किया
सुवेंदु अधिकारी ने कहा है कि नियमों के मुताबिक पीएसी चेयरमैन विपक्ष के विधायक को बनाया जाता है, लेकिन टीएमसी ने नियमों का दुरुपयोग किया है। मीडिया से बात करते हुए अधिकारी ने कहा कि स्पीकर ने अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए मुकुल रॉय को पीएसी चेयरमैन घोषित कर दिया है। यह पहली बार है जब पीएसी चेयरमैन किसी विपक्षी नेता को नहीं बनाया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed