{"_id":"6346e403b6c6d372607d7de5","slug":"mrinalini-shrivastava-has-been-appointed-as-director-of-the-national-disaster-management-authority","type":"story","status":"publish","title_hn":"NDRF: राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का जिम्मा संभालेंगी मृणालिनी श्रीवास्तव, निदेशक पद पर हुई नियुक्ति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
NDRF: राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का जिम्मा संभालेंगी मृणालिनी श्रीवास्तव, निदेशक पद पर हुई नियुक्ति
Wed, 12 Oct 2022 09:28 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Wed, 12 Oct 2022 09:28 PM IST
सार
गृह मंत्रालय द्वारा जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि 2002 बैच की आईपीएस अधिकारी मृणालिनी श्रीवास्तव को गृह मंत्रालय द्वारा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए अनुशंसित किया गया था। उन्हें राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में निदेशक के रूप में नियुक्ति के लिए चुना गया है।
विज्ञापन
एनडीआरएफ की टीम
- फोटो : ANI
विस्तार
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की नई निदेशक के रूप में मृणालिनी श्रीवास्तव की नियुक्त की गई है। गृह मंत्रालय ने इस बाबत पत्र भी जारी कर दिया है। गृह मंत्रालय के पत्र के मुताबिक, मृणालिनी श्रीवास्तव 29 फरवरी 2024 तक राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निदेशक के रूप में काम करेंगीं। वे एसएन प्रधान की जगह लेंगी।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय द्वारा जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि 2002 बैच की आईपीएस अधिकारी मृणालिनी श्रीवास्तव को गृह मंत्रालय द्वारा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए अनुशंसित किया गया था। उन्हें राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में निदेशक के रूप में नियुक्ति के लिए चुना गया है।
विज्ञापन
111 नए आईआईपीए सदस्यों में 9 युवा आईएएस अधिकारी
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बुधवार को भारतीय लोक प्रशासन संस्थान (आईआईपीए) के 111 नए सदस्यों को मंजूरी दी। इसमें केंद्र में सहायक सचिवों के रूप में कार्यरत नौ नवनियुक्त आईएएस अधिकारी भी शामिल हैं। कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह आईआईपीए के अध्यक्ष भी हैं। IIPA को लोक सेवकों को डोमेन ज्ञान से लैस करने के लिए गठित किया गया था।
विज्ञापन
आईआईपीए कार्यकारी परिषद की 321वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि नए सदस्यों में सबसे कम उम्र के कार्तिक 26 साल के हैं और रक्षा मंत्रालय में सहायक सचिव के रूप में कार्यरत हैं, जबकि सबसे उम्रदराज 77 वर्षीय सुरेश कुमार सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं।
इससे पहले जितेंद्र सिंह ने आईआईपीए संभव के नए सम्मेलन हॉल का उद्घाटन किया। हॉल में IIPA कार्यकारी परिषद की 321वीं बैठक हुई। बयान में कहा गया है कि मंत्री ने आईआईपीए और लोक प्रशासन के क्षेत्र में पूर्व आईएएस अधिकारियों वी बालासुब्रमण्यम, अरुण कुमार रथ और प्रोफेसर डी रवींद्र प्रसाद के लिए प्रतिष्ठित सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित पॉल एच एपलबाई अवॉर्ड को भी मंजूरी दी।