फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MRI scan of Abhinandan Varthaman doctors did not find any bugs

विंग कमांडर अभिनंदन की एमआरआई स्कैन रिपोर्ट आई सामने, डॉक्टरों को नहीं मिला कोई भी बग

Sun, 03 Mar 2019 05:06 PM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तिवारी अभिषेक Updated Sun, 03 Mar 2019 05:06 PM IST
विज्ञापन
MRI scan of Abhinandan Varthaman doctors did not find any bugs
विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान - फोटो : ANI
पाकिस्तान से रिहा होकर स्वदेश लौटे भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान विभिन्न चिकित्सा जांचों से गुजर रहे हैं। इस बीच, यह जानकारी सामने आई है कि अभिनंदन वर्तमान की रीढ़ की हड्डी और पसली में चोट आई है। मेडिकल जांच में यह बात सामने आई है। 
विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, विंग कमांडर अभिनंदन के एमआरआई स्कैन में डॉक्टरों को कोई बग नहीं मिला है, लेकिन रीढ़ की हड्डी के निचले हिस्से में चोट है। माना जा रहा है कि पैराशूट से उतरने के दौरान उन्हें यह चोट लगी है। पीओके में उतरने पर लोगों ने उन पर हमला बोल दिया था। इसमें उनकी पसली में चोट लग गई थी। एएनआई ने यह जानकारी सूत्रों के हवाले से दी है। 
विज्ञापन

 

 



इससे पहले, शनिवार को समाचार एजेंसी एएनआई ने जानकारी दी थी कि विंग कमांडर अभिनंदन को पाकिस्तान में किसी भी तरह की शारीरिक प्रताड़ना नहीं दी गई लेकिन उन्हें मानसिक रूप से काफी प्रताड़ित किया गया। 


आईएसआई ने किया खेल 
सूत्रों के मुताबिक, अभिनंदन ने एयरफोर्स के अधिकारियों को बताया कि वह पाकिस्तान की कुख्यात खुफिया एजेंसी आईएसआई की कस्टडी में थे। एजेंसी ने विंग कमांडर को शारीरिक नुकसान तो नहीं पहुंचाया लेकिन मानसिक रूप से तोड़ने के लिए हर दांव आजमाया। 

सूत्रों ने कहा, विंग कमांडर अभिनंदन को भारत को सौंपने में देरी का माइंडगेम भी आईएसआई ने ही खेला, इसके जरिए वह एक तरह से मानसिक प्रताड़ना दे रहा था। इस दौरान उसने विंग कमांडर का वीडियो बनाया जिसमें वह पाकिस्तान सेना की प्रशंसा और भारतीय मीडिया की आलोचना कर रहे हैं। हालांकि इस वीडियो में कई कट लगाए गए जिससे साबित होता है कि आईएसआई ने अपने मनमुताबिक बातें शामिल कर लीं।  


एफ 16 विमान को मार गिराया था

गौरतलब है कि अभिनंदन को पाकिस्तानी अधिकारियों ने 27 फरवरी को तब पकड़ लिया था जब उनका लड़ाकू विमान मिग-21 पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों के साथ हवाई लड़ाई के दौरान नीचे गिर गया था। अपने विमान के गिरने से पहले अभिनंदन ने पाकिस्तानी वायुसेना के एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed