फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MPs and poltical partis react on Parliament security breach incident, here's who said what

Politics: 'PM सरकार बनाने में व्यस्त...,' संसद में हुए घटनाक्रम को लेकर केंद्र पर शिवसेना का वार

Thu, 14 Dec 2023 10:57 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 14 Dec 2023 10:57 AM IST
सार

उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना के सांसद संजय राउत ने कहा कि संसद में अगर भगदड़ मच सकती है तो आप देश की सीमाओं पर स्थिति को समझ सकते हैं। देश को कल ही समझ आ गया होगा कि चीन की सेना लद्दाख में कैसे घुसी और कब्जा किया होगा।

विज्ञापन
MPs and poltical partis react on Parliament security breach incident, here's who said what
Sanjay Raut - फोटो : Social Media

विस्तार

संसद में चल रहे शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा सदन में बुधवार को एक घटना ने सुरक्षा एजेंसियों को होश उड़ा दिए हैं। लोकसभा कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा में बैठे दो लोगों ने सभी को उस वक्त चौंका दिया था, जब वे अचानक वहां से कूदकर सांसदों के बीच जा पहुंचे थे। इस घटना को लेकर हर कोई रोष में है। सबके मन में एक ही सवाल है कि जब सदन में इतनी बड़ी चूक हो सकती है तो बाहर आम लोगों का क्या होगा। उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना ने अब केंद्र पर हमला बोल दिया है। उसका कहना है कि अगर संसद भवन की सुरक्षा में कोई चूक हो सकती है तो आप देश की सीमाओं पर स्थिति को समझ सकते हैं।

विज्ञापन


आप देश की सीमाओं पर...
उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना के सांसद संजय राउत ने कहा कि संसद में अगर भगदड़ मच सकती है तो आप देश की सीमाओं पर स्थिति को समझ सकते हैं। देश को कल ही समझ आ गया होगा कि चीन की सेना लद्दाख में कैसे घुसी और कब्जा किया होगा। कल यह भी पता चला होगा कि पाकिस्तान से घुसपैठिये कश्मीर में कैसे घुसे और आतंकवादी मणिपुर में कैसे आए। 
विज्ञापन


पीएम शपथ ग्रहण में व्यस्त
उन्होंने आगे कहा, 'हमारे संसद भवन में सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। पर फिर भी वहां कुछ लोग घुस गए और कूदकर अफरातफरी करने लगे। पीएम और गृह मंत्री चुप हैं, वे एक महीने से चुनाव प्रचार में व्यस्त थे।प्रधानमंत्री सरकार बनाने और शपथ ग्रहण करने में ही लगे हैं और देश की सुरक्षा हवा में और भगवान भरोसे है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला
गौरतलब है, लोकसभा सदन में बुधवार दोपहर उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब सदन में मौजूद दर्शन दीर्घा से दो व्यक्ति कार्यवाही के दौरान सांसदों के बीच कूद गए। इस दौरान आरोपियों ने जमकर हंगामा किया। दोपहर को सदन के भीतर मौजूद दो आरोपियों में से एक आरोपी सासंदों की सीट पर जा पहुंचा। इस घटना को देखकर वहां पर मौजूद सासंदों और सुरक्षा कर्मियों के हाथ पांव फूल गए।


आरोपी ने वहां मौजूद सांसदों की सीट पर हंगामे के दौरान 'कलर स्मॉग' छोड़ दिया। इसके बाद सदन में अफरातफरी का मौहाल बन गया था। सभी सांसद अपनी-अपनी जगहों से हट गए। हालांकि एक आरोपी को वहां मौजूद सांसदों और सुरक्षा कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जब एक आरोपी की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed