फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MP Sehore Municipal Election Result BJP Win Easily Know Ward Wise Chunav Result News in Hindi

Sehore Municipal Election Results: सीएम की सीट पर भाजपा की बड़ी जीत, जानें सिहोर जिले में कौन कितने वॉर्ड जीता

Wed, 20 Jul 2022 02:25 PM IST
जयदेव सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: जयदेव सिंह Updated Wed, 20 Jul 2022 02:25 PM IST
सार

बुदनी विधानसभा के अंतरगत तीन नगर परिषद बुदनी, नसरुल्लागंज और रेहटी आते हैं। तीनों नगर परिषद में भाजपा ने बंपर जीत दर्ज की है। तीनों नगर परिषद के कुल 45 वॉर्ड में से 37 पर भाजपा को जीत मिली है। कांग्रेस महज दो वॉर्ड में जीतने में सफल रही।

विज्ञापन
MP Sehore Municipal Election Result BJP Win Easily Know Ward Wise Chunav Result News in Hindi
मुख्यमंत्री के गृह जिले सिहोर में भाजपा की बड़ी जीत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के नतीजे आज आ रहे हैं। आज की मतगणना में पांच नगर निगम समेत कुल 214 निकायों के चुनाव नतीजे आने है। जिन जिलों के निकाय चुनाव पर सब की नजर है उनमें सिहोर जिला सबसे ऊपर है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का ये गृह जिला है। यहां की बुदनी विधानसभा सीट से शिवराज सिंह चौहान विधायक भी हैं। 

विज्ञापन

बुदनी विधानसभा के अंतर्गत तीन नगर परिषद बुदनी, नसरुल्लागंज और रेहटी आते हैं। तीनों नगर परिषद में भाजपा ने बंपर जीत दर्ज की है। तीनों नगर परिषद के कुल 45 वॉर्ड में से 37 पर भाजपा को जीत मिली है। कांग्रेस महज दो वॉर्ड में जीतने में सफल रही। वहीं, छह वॉर्ड में निर्दलियों ने जीत दर्ज की। 

विज्ञापन

बुदनी नगर परिषद में नहीं खुला कांग्रेस का खाता

बुदनी नगर परिषद के कुल 15 वॉर्ड में से 13 पर भाजपा के उम्मीदवार जीतने में सफल रहे। दो वॉर्ड में निर्दलीय उम्मीदवार जीते। वॉर्ड-7 से निर्दलीय प्रभात और वॉर्ड-8 से निर्दलीय यशवंत सिंह चौहान जीतने में सफल रहे। दोनों ने अपने वॉर्ड में भाजपा उम्मीदवार को हराया। बुदनी नगर परिषद में कांग्रेस का इतना बुरा हाल रहा कि 15 में से महज 4 वॉर्ड में उसके उम्मीदवार दूसरे नंबर पर आ सके। ज्यादातर सीटों पर मुख्य मुकाबला भाजपा और निर्दलियों के बीच रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रेहटी-नसरुल्लागंज में भाजपा की बड़ी जीत

बुदनी विधानसभा में आने वाली दो अन्य नगर परिषद रहटी और नसरुल्लागंज में भी भाजपा को बड़ी जीत मिली। रेहटी के कुल 15 वॉर्ड में से 12 में भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली। दो वॉर्ड निर्दलियों तो एक कांग्रेस के खाते में गया। वहीं, वॉर्ड-13 से कांग्रेस की प्रेमलता बाई जीतने में सफल रहीं। वॉर्ड-5 से निर्दलीय दिप्ती ठाकुर और वॉर्ड-10 से निर्दलीय शमा बी को जीत मिली। 

इसी तरह नसरुल्लागंज से 15 वॉर्ड में से 12 पर भाजपा, दो पर निर्दलीय और एक पर कांग्रेस को जीत मिली। नसरुल्लागंज में कांग्रेस को एकमात्र जीत वॉर्ड-8 में मिली। यहां से मो. अशफाक ने भाजपा के दीपक कुमार को हराया। 

सिहोर जिले में सात नगर परिषद और एक नगर पालिका

सिहोर जिले की बात करें तो जिले में आष्टा नगर पालिका के अलावा कुल सात नगर परिषद हैं। आष्टा नगर पालिका में 18 वॉर्ड हैं।  इनमें नौ वॉर्ड में भाजपा और चार वार्ड में कांग्रेस और पांच में निर्दलीय उम्मीदवारों को जीत मिली है। 
अन्य सात नगर परिषद में 15-15 वॉर्ड हैं। आष्टा नगर निगम के नतीजे आने अभी बाकी हैं। वहीं, सभी नगर परिषद के नतीजे आ चुके हैं। कोठरी नगर परिद को छोड़कर अन्य सभी में भाजपा को जीत मिली है। शाहगंज नगर परिषद के सभी 15 वॉर्ड में भाजपा उम्मीदवार निर्विरोध जीतने में सफल रहे। 

कोठरी नगर परिषद में कांग्रेस जीतने में सफल रही। यहां के कुल 15 वॉर्ड में से सात वॉर्ड कांग्रेस के खाते में गए। वहीं, भाजपा को पांच वॉर्ड में जीत मिली। तीन वॉर्ड में निर्दलीय उम्मीदवार जीतने में सफल रहे। इछावर के 15 वॉर्ड में से आठ में भाजपा, चार में कांग्रेस और तीन में निर्दलीय उम्मीदवार को जीत मिली। इसी तरह जावर के 15 वॉर्ड में से 10 पर भाजपा ने कब्जा किया। तीन पर कांग्रेस और दो पर निर्दलीय उम्मीदवार जीतने में सफल रहे। 



इससे पहले रविवार को पहले चरण में सिहोर नगर पालिका के नतीजे आए थे। सिहोर नगर पालिका के 35 वॉर्ड में से 22 पर भाजपा को जीत मिली थी। वहीं, नौ वॉर्ड में कांग्रेस के उम्मीदवार जीतने में सफल रहे थे। चार वॉर्ड में निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed