{"_id":"5fe4cc553b3aac4810393f65","slug":"mp-pragya-thakur-sent-notice-to-cartoonist-rachita-taneja","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कार्टूनिस्ट रचिता तनेजा को भेजा नोटिस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कार्टूनिस्ट रचिता तनेजा को भेजा नोटिस
Thu, 24 Dec 2020 10:44 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 24 Dec 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने गुरुवार को कार्टूनिस्ट रचिता तनेजा को कानूनी नोटिस भेजा। यह नोटिस तनेजा द्वारा 2019 लोकसभा चुनाव के बाद सांसद ठाकुर के नाम वाला डोमेन अपने लिए पंजीकृत कराने के मामले में भेजा गया है। भोपाल की सांसद ठाकुर ने सोशल मीडिया इंफ्लूअन्सर तनेजा से तत्काल डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.प्रज्ञासिंहठाकुर.कॉम वेबसाइट व डोमेन का उपयोग बंद करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
हालिया दिनों में यह तनेजा से जुड़ा दूसरा विवाद है। इससे पहले 18 दिसंबर को शीर्ष अदालत को बदनाम करने वाले ट्वीट करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने तनेजा को कारण बताओ नोटिस भेजा था। सांसद ठाकुर ने एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड नमित सक्सेना के जरिये भेजे गए नोटिस में कहा है कि तनेजा के सोशल मीडिया पोस्टों में एक खास पैटर्न है, जिसमें वह जानबूझकर ठाकुर को आतंकी बताती है।
विज्ञापन
इन्हें भाजपा नेता की छवि खराब करने के एकमात्र इरादे के साथ डिजाइन किया गया है। नोटिस में कहा गया है कि तनेजा का इरादा ठाकुर के खिलाफ एक खास राय तैयार कराने की है ताकि उनके लंबित मुकदमे को बाधित किया जा सके।
विज्ञापन
बता दें कि ठाकुर 2008 में मालेगांव में हुए बम धमाकों की आरोपी है, जिनमें 10 लोग मारे गए थे और कई अन्य जख्मी हुए थे। ठाकुर पर गैरकानूनी गतिविधियां निवारण अधिनियम (यूएपीए) के तहत मुकदमा चल रहा है। प्रज्ञा को 2017 में स्वास्थ्य कारणों के आधार पर जमानत दी गई थी।