{"_id":"5ff450238ebc3e2e2a0cd825","slug":"mp-pragya-thakur-exempted-from-court-appearance-in-malegaon-blast-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालेगांव विस्फोट मामलाः सांसद प्रज्ञा ठाकुर को राहत, अदालत में पेशी से मिली छूट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मालेगांव विस्फोट मामलाः सांसद प्रज्ञा ठाकुर को राहत, अदालत में पेशी से मिली छूट
Tue, 05 Jan 2021 05:10 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 05 Jan 2021 05:10 PM IST
विज्ञापन
साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई में एनआईए की एक विशेष अदालत ने 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर को अदालत में नियमित रूप से पेश होने से मंगलवार को छूट दे दी। ठाकुर मामले के सात आरोपियों में एक हैं। राष्ट्रीय अभिकरण एजेंसी (एनआईए) इस मामले की जांच कर रही है। वह सोमवार को अदालत में पेश हुई थीं।
विज्ञापन
विशेष न्यायाधीश पीआर सित्रे ने मंगलवार को ठाकुर को अदालत में पेश होने से छूट दे दी। इससे पहले उनके वकील जेपी मिश्रा ने आवेदन दायर कर कहा था कि सांसद को स्वास्थ्य और सुरक्षा कारणों से नियमित रूप से यहां आने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन
वकील ने आवेदन में कहा कि ठाकुर को कई बीमारियां हैं और एम्स में उनका उपचार चल रहा है। वह (कल) मुंबई में थीं और इस दौरान कोकिलाबेन अस्पताल में उनकी कई जांच हुईं, डॉक्टरों ने उनसे कहा कि उन्हें कई जटिलाएं हैं और डॉक्टरों की एक टीम द्वारा उनका उपचार किए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन