फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Politics: madhya pradesh CM Mohan Yadav meet MPs and congress leader Digvijay Singh

MP Politics: सांसदों से मिलकर क्यों खुश हुए एमपी के सीएम मोहन यादव, दिग्विजय सिंह से भी मिल गया ये वादा!

Fri, 22 Dec 2023 05:42 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Fri, 22 Dec 2023 05:42 PM IST
विज्ञापन
सार
नाम न छापने के अनुरोध पर एक सांसद ने अमर उजाला से कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद अब पार्टी नए साल से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने जा रही है। इसी को लेकर बैठक में विस्तार से चर्चा हुई है। सभी सांसदों को टारगेट दिया है कि वे अपने-अपने संसदीय क्षेत्र के हर बूथ एरिया में केंद्र सरकार की हितग्राहीमूलक योजनाओं से जुड़े कैंप लगवाएंगे...
loader
MP Politics: madhya pradesh CM Mohan Yadav meet MPs and congress leader Digvijay Singh
MP Politics: कांग्रेस से राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह से मुलाकात करते एमपी के सीएम मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में जबरदस्त जीत हासिल करने के बाद भाजपा अब लोकसभा चुनाव 2024 जीतने की तैयारी में जुट गई है। पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सांसदों को मैदान में डटने और जीत हासिल करने का मंत्र देना भी शुरू कर दिया है। गुरुवार शाम इसी सिलसिले में राजधानी दिल्ली में मध्यप्रदेश के सभी सांसदों को एमपी भवन बुलाया गया। जहां दिखाने के लिए मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव के साथ उनका रात्रि भोज आयोजित किया गया, लेकिन असल में भाजपा के केंद्रीय संगठन के पदाधिकारियों ने यहां एक बड़ी बैठक कर मध्यप्रदेश के सभी सांसदों को लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर दिशा निर्देश दिए। इस बैठक में 26 सांसद शामिल हुए।

सीएम के रात्रि भोज के दौरान प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश भी मौजूद रहे। सांसदों के साथ सीएम की विकसित भारत संकल्प यात्रा के समन्वय, भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के प्रदेश में क्रियान्वयन और भारत सरकार में लंबित प्रदेश से जुड़े विषयों पर संसदीय क्षेत्रवार चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह मध्यप्रदेश के सांसदों से एक सौहार्द मुलाकात थी। इस बात की खुशी है कि मुझे सभी से एक साथ मिलने का मौका मिला। चुनाव के बाद यह पहली ऐसी बैठक थी। हम सभी मध्यप्रदेश की बेहतरी के लिए काम करेंगे। और मुझे उम्मीद है कि चुनाव के बाद पीएम मोदी के नेतृत्व में सभी सांसद एक बार फिर जीतेंगे। सभी सांसदों से प्रदेश के विकास के मुद्दों को लेकर चर्चा हुई है।

नाम न छापने के अनुरोध पर एक सांसद ने अमर उजाला से कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद अब पार्टी नए साल से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने जा रही है। इसी को लेकर बैठक में विस्तार से चर्चा हुई है। सभी सांसदों को टारगेट दिया है कि वे अपने-अपने संसदीय क्षेत्र के हर बूथ एरिया में केंद्र सरकार की हितग्राहीमूलक योजनाओं से जुड़े कैंप लगवाएंगे। 23 दिसंबर से ही सभी सांसदों को अपने संसदीय क्षेत्र में पीएम मोदी की संकल्प यात्रा लेकर जाना है। सांसद खुद संकल्प यात्रा का नेतृत्व करेंगे। इसमें सभी विधानसभा क्षेत्रों में ये संकल्प यात्रा निकाली जाएगी।

इसके बाद सांसदों को ही सभी बूथ स्तर पर आयुष्मान कार्ड, सस्ता अनाज दिलाने, किसान संबंधी योजनाओं का लाभ दिलाने, महिलाओं से जुड़ी सभी योजनाओं के लाभ दिलाने सहित केंद्रीय योजनाओं का मौके पर ही लाभ दिलाने वाले कैंप लगाएंगे। इससे न सिर्फ पात्र हितग्राहियों को लाभ मिलेगा, बल्कि जो छूटे हैं, उनको भी जोड़ा जा सकेगा और पीएम नरेंद्र मोदी की गारंटी के मायने भी लोगों को समझाए जा सकेंगे। सीएम के इस भोज में कांग्रेस से राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, विवेक तन्खा और राजमणि पटेल भी शामिल हुए। इस दौरान सीएम यादव को लेकर कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा- जनता ने उन्हें अवसर दिया है। अब वे अपने किए वादे पूरे करें। गारंटी पूरी करें। हमसे अगर सकारात्मक सहयोग मांगा जाएगा तो देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed