फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Politics: Congress MP Vivek Tankha is happy on the first meeting of Mohan cabinet

MP Politics: मोहन कैबिनेट की पहली बैठक पर कांग्रेस सांसद तन्खा इसलिए हैं खुश, सीएम यादव ने पूरा किया ये सपना

Tue, 02 Jan 2024 06:29 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 02 Jan 2024 06:29 PM IST
विज्ञापन
सार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जबलपुर में कैबिनेट बैठक करेंगे। इसके बाद जन आभार यात्रा निकालेंगे। वे एक आमसभा को भी संबोधित करेंगे। संभाग के कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यां की समीक्षा भी करेंगे। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार डॉ. यादव करीब 10 घंटे जबलपुर में रहेंगे...
loader
MP Politics: Congress MP Vivek Tankha is happy on the first meeting of Mohan cabinet
MP Politics: Vivek Tankha - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

मध्यप्रदेश सरकार के नवगठित मंत्रिमंडल की पहली बैठक बुधवार को जबलपुर में होने जा रही है। इस बैठक को लेकर कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने खुशी जताई है। तन्खा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स लिखा कि फरवरी 2019 में कमलनाथ जी ने मेरे आग्रह पर जबलपुर के इतिहास में पहली मध्यप्रदेश कैबिनेट की बैठक करवाई थी। 2023 के विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान मैंने प्रियंका गांधी और कमलनाथ जी से फिर प्रदेश कांग्रेस सरकार बनने पर कैबिनेट मीटिंग का वादा लिया था।

मुझे खुशी है कि डॉ. मोहन यादव की भाजपा सरकार मेरे इस संकल्प को 3 जनवरी 2024 को कैबिनेट बैठक जबलपुर में करवा कर पूर्ण कर रही है। मुझे जबलपुर से प्रेम है। उसकी उपेक्षा से मैं नाराज था। मुझे खुशी है कि राकेश सिंह और सभी विधायकों को प्रयासों से 3 जनवरी को जबलपुर फिर इतिहास रचेगा। धन्यवाद मेरा सपना और संकल्प अपने प्रिय शहर के लिए पूरा करने के लिए। मैं विदेश में हूं, नहीं तो इस एतिहासिक वक्त जबलपुर का लुत्फ जरूर उठाता।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जबलपुर में कैबिनेट बैठक करेंगे। इसके बाद जन आभार यात्रा निकालेंगे। वे एक आमसभा को भी संबोधित करेंगे। संभाग के कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यां की समीक्षा भी करेंगे। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार डॉ. यादव करीब 10 घंटे जबलपुर में रहेंगे। मुख्यमंत्री के रूप में डॉ. यादव का यह पहला प्रवास होगा।

कुछ ऐसा होगा कार्यक्रम

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 10 बजे जबलपुर पहुंचेंगे। वे 10.30 बजे होटल कलचुरी में संभागीय समीक्षा बैठक लेंगे। इस बैठक में संभाग के सभी जिलों के विधायक, कलेक्टर, एसपी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी होंगे। जिसमें संभाग के जिलों में हो रहे विकास कार्यों के अलावा अन्य कार्यों के संबंध में भी चर्चा होगी।

मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे गैरिसन ग्राउंड में एक सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। इस दौरान मंत्रिमंडल के सभी सदस्य मौजूद रहेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे शक्ति भवन में कैबिनेट की बैठक होगी। अब भारतीय जनता पार्टी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक जबलपुर में हो रही है। इसके पहले कांग्रेस सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक फरवरी 2020 में जबलपुर में हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed