फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Politics: BJP divide MP into seven clusters ahead of lok sabha election 2024

मध्यप्रदेश: एमपी को BJP ने 7 क्लस्टर में बांटा, नरोत्तम को अहम जिम्मेदारी, कैलाश-सारंग और पटेल को मिला ये काम

Tue, 16 Jan 2024 07:09 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Tue, 16 Jan 2024 07:09 PM IST
विज्ञापन
सार
भाजपा ने प्रदेश को सात क्लस्टर में बांटा है। इनमें ग्वालियर संभाग, भोपाल संभाग, उज्जैन संभाग, इंदौर संभाग, जबलपुर संभाग और रीवा-शहडोल संभाग, सागर संभाग शामिल हैं। इन सभी क्लस्टर्स का प्रभारी मंत्रियों को बनाया गया है
loader
MP Politics: BJP divide MP into seven clusters ahead of lok sabha election 2024
Madhya Pradesh CM Mohan Yadav - फोटो : Amar Ujala/Sonu Kumar

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा ने तैयारियां करनी शुरू कर दी हैं। मंगलवार को चुनावी तैयारियों को लेकर एक अहम बैठक हुई। इस बैठक में केंद्रीय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल रहे। इस बैठक में मध्यप्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों को 7 क्लस्टरों में बांटा गया है। हर क्लस्टर में औसतन तीन से चार लोकसभा सीटें होंगी। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, राजेंद्र शुक्ला, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विश्वास सारंग और प्रहलाद पटेल भी शामिल हुए।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की कार्ययोजना और रणनीतियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। पार्टी ने प्रदेश को सात क्लस्टर में बांटा है। इनमें ग्वालियर संभाग, भोपाल संभाग, उज्जैन संभाग, इंदौर संभाग, जबलपुर संभाग और रीवा-शहडोल संभाग, सागर संभाग शामिल हैं। इन सभी क्लस्टर्स का प्रभारी मंत्रियों को बनाया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, ग्वालियर संभाग की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री और विधायक का चुनाव हारे डॉ. नरोत्तम मिश्रा को दी गई है। जबकि भोपाल संभाग की जिम्मेदारी मंत्री विश्वास सारंग, उज्जैन संभाग की जिम्मेदारी मंत्री जगदीश देवड़ा, रीवा-शहडोल की जिम्मेदारी मंत्री राजेंद्र शुक्ला, इंदौर संभाग की जिम्मेदारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जबलपुर संभाग की जिम्मेदारी मंत्री प्रहलाद पटेल और सागर संभाग का प्रभारी विधायक भूपेंद्र सिंह को बनाया गया है। पार्टी ने सभी लोकसभा चुनाव के प्रभारियों और संयोजकों के नाम तय कर लिए गए हैं, शीघ्र इनकी घोषणा की जाएगी।

एमपी में शुरू हुआ लोकसभा चुनाव अभियान

वहीं भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार से अपने लोकसभा चुनाव अभियान का श्रीगणेश भी कर दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली में “एक बार फिर से मोदी सरकार” के संकल्प के साथ देशभर में दीवार लेखन के कार्यक्रम की शुरुआत की है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने भोपाल में वार्ड क्रमांक-45 के बूथ क्रमांक-159 पर दीवार लेखन कर पार्टी का चुनाव-चिन्ह कमल बनाकर मध्यप्रदेश में भी दीवार लेखन अभियान की शुरुआत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed