फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP election: Road show of PM Modi and Rahul Gandhi will gave pace to election campaign

MP election: पीएम मोदी और राहुल गांधी के रोड शो से रफ्तार पकड़ेगा चुनाव, रात्रि विश्राम के लिए चुनी ये जगह

Fri, 03 Nov 2023 03:38 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Fri, 03 Nov 2023 03:38 PM IST
विज्ञापन
सार
जानकारी के अनुसार पीएम नरेंद्र मोदी 4 नवंबर को रतलाम में रैली करेंगे। इसके बाद वे 5, 7, 8, 9, 13 और 14 व 15 को रैलियां करेंगे। पीएम मोदी प्रचार के आखिरी दिन इंदौर में रोड शो करेंगे। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को रीवा में रैली करेंगे...
loader
MP election: Road show of PM Modi and Rahul Gandhi will gave pace to election campaign
MP Election - फोटो : Amar Ujala/Rahul Bisht

विस्तार

मध्यप्रदेश में चुनावी प्रचार का रंग अब चढ़ने लगा है। सत्ताधारी भाजपा और कांग्रेस ने वोटरों को साधने के लिए नया प्लान तैयार किया है। एक तरफ जहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह विधानसभा सीटों पर रथ यात्रा करते हुए नज़र आएंगे। जबकि पीएम नरेंद्र मोदी राज्य में शनिवार से चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे। पीएम 8 दिनों में 14 जनसभा और रोड शो करेंगे। वही केंद्रीय स्तर के नेता और स्टार प्रचारक किसी न किसी विधानसभा सीटों पर रात्रि विश्राम करते नजर आएंगे।

दूसरी तरफ, विपक्षी दल कांग्रेस ने भी महाजनसंपर्क अभियान जारी किया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी रैलियों के अलावा पदयात्रा भी करते हुए नजर आएंगे। अभियान की शुरुआत 4 नबंवर से होगी। इसी दिन कांग्रेस अध्यक्ष खरगे दो रैली करेंगे। जबकि प्रियंका गांधी आदिवासी बेल्ट कुक्षी से रैली शुरू करेंगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ 70 से ज्यादा चुनावी रैलियां करेंगे। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह 60 और चुनाव प्रभारी रणदीप सुरजेवाला 30 रैलियां करेंगे। इसके अलावा अजय सिंह, सुरेश पचौरी, अरुण यादव, जीतू पटवारी भी रैलियां करेंगे।

भाजपा ने जीत के लिए तैयार किया ये खाका

जानकारी के अनुसार पीएम नरेंद्र मोदी 4 नवंबर को रतलाम में रैली करेंगे। इसके बाद वे 5, 7, 8, 9, 13 और 14 व 15 को रैलियां करेंगे। पीएम मोदी प्रचार के आखिरी दिन इंदौर में रोड शो करेंगे। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को रीवा में रैली करेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी चार नवंबर को एमपी में रहेंगे। वे करेरा और पिछोर के बीच रथयात्रा करेंगे। यहीं से वे श्योपुर और ग्वालियर भी जाएंगे। इसके बाद वे 11,12 और 13 नवंबर को भी रैली करेंगे। प्रदेश में प्रचार के लिए सबसे ज्यादा डिमांड सीएम शिवराज सिंह चौहान की हैं। वे हर दिन 7 से 9 सभाएं करेंगे। सीएम 150 सीट कवर करेंगे। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ 7, 8 और 14 नवंबर सहित कुल 10 सभा करेंगे। असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा 8 को खंडवा और 9 को राजगढ़ में रहेंगे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर 5 नवंबर को उदयपुरा और दमोह जाएंगे।

कांग्रेस के दिग्गज मैदान में, इन मुद्दों हर सभा में उठाने की तैयारी

कांग्रेस भी प्रदेश में महाजनसंपर्क अभियान शुरू किया है। इसकी शुरुआत 4 नवंबर से होगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की रैलियों की शुरुआत 9 नवंबर से होगी। इसी दिन राहुल जबलपुर पश्चिम में पदयात्रा भी करेंगे। इसके बाद उनकी पदयात्रा भोपाल के नरेला में होगी। दिवाली के चलते 11 से 12 नवंबर तक नेताओं की कोई सभा या यात्रा नहीं होगी। पार्टी नेताओं का कहना है कि अगले 15 दिन में पार्टी महा जनसंपर्क अभियान शुरू करने जा रही है। इन 15 दिनों में कांग्रेस के कार्यकर्ता 230 विधानसभा सीटों को कवर करेंगे। इस दौरान सभी लोग आमजन बनाम भाजपा की 18 सालों की नाकामियों को लेकर जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed