फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Election: Congressman gathered in the new Madhya Pradesh Bhavan in delhi in hope of getting tickets

MP Election: कांग्रेस में टिकट के लिए मारामारी! इस भवन के कमरे हुए फुल, चाय-नाश्ते के लिए करनी पड़ रही मशक्कत

Fri, 13 Oct 2023 03:17 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Fri, 13 Oct 2023 03:17 PM IST
विज्ञापन
सार
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रत्याशियों का चयन करने के लिए शुक्रवार से दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हो रही है। दो दिन चलने वाली इस बैठक में उम्मीदवारों के नाम पर विचार-विमर्श होगा। इसलिए राज्य के कांग्रेस नेता दिल्ली में पूरा जोर लगाए हुए हैं...
loader
MP Election: Congressman gathered in the new Madhya Pradesh Bhavan in delhi in hope of getting tickets
MP Election - फोटो : Amar Ujala/Rahul Bisht

विस्तार

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता जारी हो चुकी है। राज्य में वोटिंग 17 नवंबर को होगी। जबकि नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे। लेकिन इस बीच एमपी के कांग्रेस नेताओं ने राजधानी दिल्ली के नए मध्यप्रदेश भवन में 100 कमरे बुक कराने का आंकड़ा छू लिया है।

दरअसल, मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रत्याशियों का चयन करने के लिए शुक्रवार से दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हो रही है। दो दिन चलने वाली इस बैठक में उम्मीदवारों के नाम पर विचार-विमर्श होगा। इसलिए राज्य के कांग्रेस नेता दिल्ली में पूरा जोर लगाए हुए हैं। प्रदेश के कद्दावर नेता समेत टिकट दावेदार मध्यप्रदेश भवन में डेरा डाले हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, भवन के 108 में 100 कमरे कांग्रेस नेताओं से भरे हैं। 2 कमरे प्रदेश के सीएम, 2 कमरे रुम राज्य के मुख्य न्यायाधीश के लिए आरक्षित हैं। वहीं 2 कमरों में नौकरशाह ठहरे हुए हैं। दो में मरम्मत का काम चल रहा है। सामान्य प्रशासन विभाग के अधीन इस नए भवन का सात महीने पहले ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकार्पण किया था। 150 करोड़ की लागत से बने 5 स्टार सुविधाओं से लैस इस भवन में 108 कमरे हैं। प्रदेश सरकार ने यह भवन आगामी 50 वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर बनाया है।

मध्यप्रदेश भवन में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, सीईसी मेंबर ओमकार सिंह मरकाम, कांग्रेस नेता अजय सिंह, विजयलक्ष्मी साधौ, कमलेश्वर पटेल सहित कई कांग्रेस के विधायक ठहरे हुए हैं। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस के नेताओं से भवन पूरी तरह से भरा हुआ है। इसी बीच नाश्ते और खाने को लेकर कांग्रेसी नेता हंगामा मचाए हुए हैं। नेताओं को समय से नाश्ता और भोजन नहीं मिलने के कारण लगातार हंगामा हो रहा है।

दिल्ली में दो दिन मैराथन बैठक, 15 को आएगी पहली सूची

दिल्ली में शुक्रवार से दो दिन कांग्रेस की मैराथन बैठक होगी। इन बैठकों में पहली सूची के नामों को फाइनल किया जाएगा। कुछ विधायकों की सीटों को बदलकर दूसरे मजबूत दावेदारों को मौका देने पर भी चर्चा चल रही है। पार्टी के सूत्रों ने बताया कि, दो दिन की इस बैठक में सभी 230 सीटों के उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा होगी। इसके बाद पार्टी दो सूची जारी करेगी। पहली सूची 15 अक्तूबर को जारी होगी। इनमें 110 से 130 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जाएंगे। जबकि दूसरी सूची में शेष 80 सीट के प्रत्याशी होंगे।

प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ 77 साल के हो गए हैं, वे पूरी तैयारी के साथ चुनाव मैदान में है। वे छिंदवाड़ा से ही लड़ेंगे। जबकि दिमनी से विधायक रविंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के सामने चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। जबकि झाबुआ सीट से वर्तमान विधायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया खुद विधानसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहते। कांतिलाल अपने बेटे विक्रांत को इस सीट से चुनाव लड़ाना चाहते हैं। विक्रांत वर्तमान में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं। इस सीट से विक्रांत का नाम लगभग तय माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed