फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP BJP brought updated version of Panna Pramukh model, 19 lakh volunteers will make the way in elections

MP BJP: भाजपा लाई पन्ना प्रमुख मॉडल का अपडेट वर्जन! चुनावों में जीत की राह आसान करेंगे ये 19 लाख वालंटियर्स

Wed, 29 Mar 2023 02:26 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Wed, 29 Mar 2023 02:26 PM IST
सार

MP BJP: विधानसभा और लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने पूरी वोटर लिस्ट के हर पन्ने पर एक वालंटियर तैनात करने काम शुरू कर दिया है। हर पन्ने पर दर्ज 30 लोगों में से ही किसी एक समर्थक में से ही किसी एक व्यक्ति को बतौर वालंटियर नियुक्त किया जाएगा...

विज्ञापन
MP BJP brought updated version of Panna Pramukh model, 19 lakh volunteers will make the way in elections
MP BJP: JP Nadda - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात मॉडल पर काम करना शुरू कर दिया है। संगठन ने राज्य के वोटर्स तक अपनी बात सही तरीके से पहुंचाने के लिए अर्ध पन्ना प्रमुख बनाने पर काम करना शुरू कर दिया है। इससे पहले तक पार्टी पन्ना प्रमुख बनाती थी।

विज्ञापन

विधानसभा और लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने पूरी वोटर लिस्ट के हर पन्ने पर एक वालंटियर तैनात करने काम शुररू कर दिया है। हर पन्ने पर दर्ज 30 लोगों में से ही किसी एक समर्थक में से ही किसी एक व्यक्ति को बतौर वालंटियर नियुक्त किया जाएगा। इस वालंटियर पर बाकी 29 लोगों को पार्टी के पक्ष में वोट करने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। पार्टी ने इसके लिए बाकायदा एक ऑनलाइन अभियान भी शुरू किया है। भाजपा के एक नेता के मुताबिक अर्ध पन्ना प्रमुख होने से ज्यादा लोगों को यह जिम्मेदारी मिलेगी। जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ता चुनाव को लेकर ज्यादा गंभीर भी होंगे। अर्ध पन्ना प्रमुख के अलावा भाजपा पन्ना समिति भी बना रही है। हर समिति में 5 से 7 लोग होंगे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Politics: 'चुनावी मोड में BJP, जल्द बनेगी चुनाव प्रबंधन समिति, केंद्रीय संसदीय बोर्ड लेगा आगामी CM पर निर्णय'

विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ नेता का कहना है कि भाजपा ने इन पन्ना प्रमुखों की वजह से ही प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंची है। गुजरात में सफलता मिलने के बाद इस मॉडल पर मध्यप्रदेश समेत अन्य राज्यों में काम किया जा रहा है। यही वजह है कि इस मॉडल को अपनाते हुए भाजपा प्रदेश के सभी 64 हजार 100 बूथों पर अपने समर्थक, सहयोगी, शुभचिंतकों और कार्यकर्ताओं को तैनात करने में जुटी हुई है।

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के मुताबिक चुनावों को देखते हुए भाजपा संगठन मैदान स्तर पर पूरी तैयारियों के साथ जुटा हुआ है। बूथ सशक्तिकरण, बूथ समिति और पन्ना प्रमुख हमारी मूल ताकत हैं। हर बूथ पर भाजपा का वोट शेयर 51 फीसदी करने का अभियान भी चलाया जा रहा है। इस अभियान के चलते अभी तक 19 लाख से ज्यादा लोगों को संगठन एप से जोड़ने की तैयारी है। पांच लाख से ज्यादा लोग इसमें जुड़ चुके है। सीएम, मंत्री से लेकर केंद्रीय मंत्री तक बूथों पर पहुंच रहे हैं।

महज एक क्लिक पर उपलब्ध होंगे गांव के पन्ना प्रमुख

भाजपा ने अपने संगठन ऐप में इन सभी वालंटियर्स का पूरी जानकारी जिसमें नाम, पता, उम्र, शिक्षा, फोटो और उनका मोबाइल नंबर फीड करने का काम कर रही है। गांव, जिले से लेकर भोपाल और दिल्ली के पदाधिकारी एक क्लिक पर किसी भी गांव के पन्ना प्रमुख की जानकारी निकाल सकेंगे। इसके अलावा उससे संपर्क कर सकेंगे। पार्टी की योजना उनसे समय-समय पर संवाद और संपर्क करने भी है। इसके अलावा पीएम नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश के अलावा चुनाव के संदर्भ में अन्य सामग्री भी भेजी जाएगी। भाजपा इस तरह के मॉडल का उपयोग पहले गुजरात में कर चुकी है। वहां मिली सफलता के बाद संगठन इसे मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों में लागू करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed