फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Motivated by govt ideology BRS MLAs joining Congress says telangana CM Revanth Reddy

Telangana: 'हमारी विचारधारा से प्रभावित होकर बीआरएस विधायक कांग्रेस में शामिल हो रहे', CM रेवंत रेड्डी का बयान

Sun, 14 Jul 2024 06:07 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 14 Jul 2024 06:07 PM IST
सार

पूर्व की बीआरएस सरकार पर निशाना साधते हुए सीएम रेवंत रेड्डी ने कहा कि उन्होंने तेलंगाना पर सात लाख करोड़ रुपये का कर्ज चढ़ा दिया और अब हम हर महीने सात हजार करोड़ रुपये लोन की किस्त चुकाने में खर्च कर रहे हैं।

विज्ञापन
Motivated by govt ideology BRS MLAs joining Congress says telangana CM Revanth Reddy
रेवंत रेड्डी - फोटो : ANI

विस्तार

बीआरएस विधायकों के सत्ताधारी कांग्रेस में शामिल होने पर सीएम रेवंत रेड्डी ने कहा कि उनकी पार्टी की विचारधारा और विकास के विजन से प्रभावित होकर विधायक कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। एक कार्यक्रम में सीएम रेड्डी ने कहा कि विधायक सरकार का समर्थन कर रहे हैं और भाजपा और बीआरएस बेवजह आरोप लगा रही हैं। 
विज्ञापन


पूर्व की बीआरएस सरकार पर बोला सीएम ने हमला
पूर्व की बीआरएस सरकार पर निशाना साधते हुए सीएम रेवंत रेड्डी ने कहा कि उन्होंने तेलंगाना पर सात लाख करोड़ रुपये का कर्ज चढ़ा दिया और अब हम हर महीने सात हजार करोड़ रुपये लोन की किस्त चुकाने में खर्च कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि 'ये सरकार पूरी मेहनत से तेलंगाना के विकास के लिए काम कर रही है और उसी से प्रभावित होकर विधायक हमारी पार्टी में शामिल हो रहे हैं, क्योंकि वे भी अपना योगदान देना चाहते हैं। मैं उन्हें कांग्रेस में शामिल होने पर क्या दे सकता हूं? कुछ नहीं। वे सिर्फ हमारी विचारधारा से प्रभावित हैं।'
विज्ञापन


अब तक नौ बीआरएस विधायक कांग्रेस में शामिल हुए
गौरतलब है कि तेलंगाना में कांग्रेस सरकार बनने के बाद से नौ बीआरएस विधायक कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। नौ विधायकों के साथ ही छह एमएलसी और कई वरिष्ठ नेता जैसे के केशव राव उनकी बेटी और हैदराबाद के मेयर गदवल विजयलक्ष्मी आदि भी कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed