{"_id":"5993b7b04f1c1b8b5e8b466a","slug":"mother-suspects-kerala-teen-hangs-himself-to-complete-blue-whale-challenge","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल में बच्चे ने की आत्महत्या, मां को ब्लू व्हेल गेम पर शक","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
केरल में बच्चे ने की आत्महत्या, मां को ब्लू व्हेल गेम पर शक
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Wed, 16 Aug 2017 08:42 AM IST
विज्ञापन
ब्लू व्हेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कुछ दिनों से ऑनलाइन गेम ब्लू व्हेल चर्चा में है। गेम की चर्चा की वजह है बच्चों का आत्महत्या करना। 27 जुलाई को तिरुवंतपुरम में रहने वाले 16 साल के मनोज चंद्रन ने आत्महत्या कर ली थी। उस वक्त पुलिस ने एक सामान्य आत्महत्या का केस दर्ज किया था। मामले में नया मोड़ मंगलवार को आया, जब मनोज की मां ने शक जाहिर किया कि उनके बेटे ने ब्लू व्हेल गेम के चलते आत्महत्या की है।
विज्ञापन
पढ़ें: क्या है 'खूनी खेल' Blue Whale जो ले रहा है बच्चों की जान? अपने बच्चों को ऐसे रखें गेम से दूर
विज्ञापन
गौरतलब है कि मनोज ने बीती 27 जुलाई को अपने कमरे में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस का कहना है कि उन्हें वारदात की जगह से कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। मनोज की मां की शिकायत के बाद पुलिस ने मनोज का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
मनोज के मोबाइल फोन साइबर पुलिस को जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मनोज की मां ने इस बात का शक जाहिर किया है कि उनके बेटे की मौत ऑनलाइन गेम ब्लू व्हेल के चलते हुई है, लेकिन अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।
उन्होंने यह भी बताया है कि मनोज के हाथ पर छह महीने पहले कुछ चोट के निशान भी थे। लेकिन जांच रिपोट में किसी भी चोट के निशान का जिक्र नहीं किया गया है। पुलिस का कहना है कि वह इस मामले की जांच कर रही है। साथ ही अन्य लोगों से भी पुछताछ की जा रही है।
यह गेम रूस के रहने वाले 22 वर्षिय फिलिप बुदेइकिन ने बनाया है। फिलिप ने एक इंटरव्यू में बोला कि वह सीधे तौर पर कम से कम 17 बच्चों की मौत के जिम्मेदार हैं। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर तीन साल के लिए जेल भेज दिया गया।