क्या है 'खूनी खेल' Blue Whale जो ले रहा है बच्चों की जान? अपने बच्चों को ऐसे रखें गेम से दूर

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 02 Aug 2017 05:34 PM IST
विज्ञापन
What is the Blue Whale suicide challenge
Blue Whale

    ब्लू व्हेल यानी एक खूनी खेल। इस खेल को खेलते हुए बच्चे जान दे रहे हैं। आए दिन खबरें मिल रही हैं कि एक बच्चे नेBlue Whaleगेम खेलते हुए छत से छलांग दी। अभी सोमवार को ही मुंबई के अंधेरी ईस्ट में 9वीं क्लास के 14 साल के मनप्रीत ने 6 मंजिला बिल्डिंग से कूदकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि इस गेम को खेलने के बाद ही मनप्रीत ने छलांग लगाई है। ऐसे सवाल ये है कि आखिर क्या है ब्लू व्हेल गेम और इससे अपने बच्चों को कैसे बचाएं?

    Phillip Budeikin
    Phillip Budeikin - फोटो : siberiantimes

    सबसे पहले आपको बता दें कि यह गेम आपका ना ही प्ले-स्टोर पर मिलेगा और ना ही किसी साइट पर। यह एक सोशल मीडिया गेम है जिसके जरिए फेसबुक और इंस्टाग्राम यूज करने वाले बच्चों को निशाना बनाया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक इस गेम की वजह से रूस में अब तक 130 बच्चों की मौत हो गई है। इस गेम में फेसबुक या इंस्टाग्राम अकाउंट से लॉग इन करना होता है, उसके बाद चैलेंज दिए जाते हैं। बता दें कि इस गेम को बनाने वाले Phillip Budeikin को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलिप ने पुलिस को बताया कि उसने यह गेम उन लोगों के लिए बनाया जो लोग जीना नहीं चाहते। वहीं इंस्टाग्राम ने इस गेम को बंद कर दिया है। #bluewhalechallenge सर्च करने पर इंस्टाग्राम पर मैसेज मिल रहा है कि यह वर्ड हार्मफुल है। यह यूजर्स को सुसाइड के लिए उकसाता है।

    Blue Whale
    Blue Whale - फोटो : THE SIBERIAN TIMES

    इस में सुबह 4 बजे सो कर उठने और हॉरर मूवी देखने जैसे टास्क दिए जाते हैं। इसके चैलेंज कुछ इस प्रकार है...

    वेकअप एट 4.30 मॉर्निंग- सुबह 4 बजे उठकर हॉरर फिल्में देखने और उसकी फोटो क्यूरेटर को भेजने को कहा जाता है।

    हाथ पर ब्लेड से ब्लू व्हेल बनाएं- ब्लेड से हाथ पर फोटो उकेरने के बाद उसे क्यूरेटर को भेजने को कहा जाता है।

    नसें काटना- गेम में एक चैलेंज हाथ की 3 नसों को काटकर उसकी फोटो भेजने वाला भी है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें