{"_id":"62bd478b21187a442608f5e0","slug":"mother-daughter-duo-found-dead-in-bungalow-another-daughter-man-found-hanging-murder-suicide-suspected","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder-Suicide Case: कांदिवली के दलवी बंग्लो में चार शव मिलने से सनसनी, मां और एक बेटी की हत्या, एक बेटी व शख्स फांसी पर झूलते मिले","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Murder-Suicide Case: कांदिवली के दलवी बंग्लो में चार शव मिलने से सनसनी, मां और एक बेटी की हत्या, एक बेटी व शख्स फांसी पर झूलते मिले
Thu, 30 Jun 2022 12:37 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 30 Jun 2022 12:37 PM IST
सार
पुलिस को शक है कि मां व एक बेटी की हत्या की गई है, जबकि एक अन्य बेटी व एक अन्य व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : संवाद
विस्तार
मुंबई कांदिवली उपनगर के दलवी बंग्लो में मां और दो बेटियों तथा एक व्यक्ति के शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस को शक है कि यह मामला हत्या और खुदकुशी का है।
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह बंग्लो इसी परिवार का है। चारों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने बुधवार देर रात बंग्लो से चारों के शव बरामद किए। घटना मुंबई के कांदिवली रेलवे स्टेशन के पास स्थित दलवी बंग्लो में हुई। पुलिस को शक है कि मां व एक बेटी की हत्या की गई है, जबकि एक अन्य बेटी व एक अन्य व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान किरण दलवी, उनकी दो बेटियों-मुस्कान और भूमि के रूप में हुई। चौथे व्यक्ति की पहचान शिवदयाल सेन के रूप में हुई है। घटना के विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।
विज्ञापन