{"_id":"69b1c8848f5ea7dbe304fe49","slug":"mos-defence-sanjay-seth-said-india-committed-to-welfare-of-neighbours-zero-tolerance-for-terrorism-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Defence: 'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Defence: 'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे
Thu, 12 Mar 2026 01:24 AM IST
Nitin Gautam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitin Gautam
Updated Thu, 12 Mar 2026 01:24 AM IST
सार
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने एक कार्यक्रम के दौरान भारत के रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र में एमएसएमई सेक्टर तेजी से बढ़ा है। 2014 में जहां लगभग एक करोड़ इकाइयां थीं, वहीं आज यह संख्या बढ़कर 6.5 करोड़ हो गई है, जो लगभग 25 करोड़ लोगों को रोजगार दे रही हैं।
विज्ञापन
भारत के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ
- फोटो : एक्स@SethSanjayMP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बुधवार को कहा कि भारत अपने पड़ोसी देशों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और आतंकवाद के प्रति अपनी शून्य-सहनशीलता (जीरो टॉलरेंस) की नीति पर दृढ़ता से कायम है। उन्होंने 'भारत के पड़ोस में बदलती गतिशीलता' विषय पर आयोजित एक राष्ट्रीय सेमिनार में मुख्य भाषण के दौरान कही। यह सेमिनार मुख्यालय इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ द्वारा अपनी 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों के तहत आयोजित किया गया था।
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का किया जिक्र
अपने संबोधन में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पिछले वर्ष हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' का विशेष जिक्र किया। रक्षा मंत्रालय के बयान के अनुसार, पहलगाम आतंकी हमले के बाद चलाया गया यह एक महत्वपूर्ण सैन्य अभियान था, जिसने आतंकवाद के खिलाफ देश के दृढ़ संकल्प को दर्शाया। उन्होंने कहा कि 1947 के बाद हुए सभी युद्धों से अलग, ऑपरेशन सिंदूर को विभिन्न स्वदेशी प्लेटफॉर्मों के जरिए अंजाम दिया गया, जो रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की सफलता का मजबूत प्रमाण है।
देश के रक्षा उत्पादन में आए सकारात्मक बदलाव
'पड़ोसी देश हमारे महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार'
विज्ञापन
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का किया जिक्र
अपने संबोधन में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पिछले वर्ष हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' का विशेष जिक्र किया। रक्षा मंत्रालय के बयान के अनुसार, पहलगाम आतंकी हमले के बाद चलाया गया यह एक महत्वपूर्ण सैन्य अभियान था, जिसने आतंकवाद के खिलाफ देश के दृढ़ संकल्प को दर्शाया। उन्होंने कहा कि 1947 के बाद हुए सभी युद्धों से अलग, ऑपरेशन सिंदूर को विभिन्न स्वदेशी प्लेटफॉर्मों के जरिए अंजाम दिया गया, जो रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की सफलता का मजबूत प्रमाण है।
विज्ञापन
देश के रक्षा उत्पादन में आए सकारात्मक बदलाव
- रक्षा उत्पादन क्षेत्र में आए बदलावों का उल्लेख करते हुए सेठ ने बताया कि रक्षा निर्यात 2014 में 686 करोड़ रुपये से बढ़कर 2025 में 23,622 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। सरकार ने 2026 तक इसे 29,000 करोड़ रुपये और 2029 तक 50,000 करोड़ रुपये तक ले जाने का लक्ष्य रखा है।
- उन्होंने बताया कि रक्षा बजट बढ़कर 7.85 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। वहीं, रक्षा उत्पादन विभाग ने 5,012 में से 3,190 रक्षा घटकों का स्वदेशीकरण कर लिया है।
- रक्षा क्षेत्र में एमएसएमई सेक्टर भी तेजी से बढ़ा है। 2014 में जहां लगभग एक करोड़ इकाइयां थीं, वहीं आज यह संख्या बढ़कर 6.5 करोड़ हो गई है, जो लगभग 25 करोड़ लोगों को रोजगार दे रही हैं।
- इसके अलावा भारत का स्टार्ट-अप इकोसिस्टम भी तेजी से बढ़ा है। 2014 में करीब 1,000 स्टार्ट-अप थे, जो अब बढ़कर 29 लाख से अधिक हो गए हैं, जिससे भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्ट-अप देश बन गया है।
विज्ञापन
'पड़ोसी देश हमारे महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार'
- पड़ोसी देशों के साथ संबंधों पर बोलते हुए सेठ ने कहा कि बांग्लादेश भारत का एक महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार है। उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल इतिहास, संस्कृति और साझा सुरक्षा हितों से जुड़े हुए हैं।
- उन्होंने बताया कि भारत, नेपाल को कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में सहयोग दे रहा है, जिनमें जनकपुर-कुर्था रेल लिंक, जलविद्युत परियोजनाएं, ट्रॉमा सेंटर और मोतीहारी पाइपलाइन शामिल हैं।
- कार्यक्रम के दौरान सैन्य क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) पर एक महत्वपूर्ण नीति दस्तावेज भी जारी किया गया, जो राष्ट्रीय सुरक्षा में एआई के उपयोग को लेकर भारत की दूरदर्शी सोच को दर्शाता है। इसका उद्देश्य परिचालन क्षमता बढ़ाना, निर्णय क्षमता को मजबूत करना और जिम्मेदार नवाचार को बढ़ावा देना है।
- इस अवसर पर SAMADH (Situational Awareness for Aerial Drones) प्लेटफॉर्म का भी औपचारिक शुभारंभ किया गया। इसे डीआरडीओ की सेंटर फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड रोबोटिक्स (CAIR) ने विकसित किया है। यह एक स्केलेबल और स्वदेशी एआई प्लेटफॉर्म है, जो युद्ध के विभिन्न क्षेत्रों में—विशेषकर स्वायत्त और ड्रोन स्वॉर्म वातावरण—में रियल-टाइम स्थितिजन्य जागरूकता प्रदान करता है।
- साथ ही इंटीग्रेटेड ऑनलाइन ट्रेनिंग एंड इवैल्यूएशन प्रोग्राम (IOTEP) भी शुरू किया गया, जिसका उद्देश्य भारतीय सेना के मध्यम स्तर के नेतृत्व में संयुक्त संचालन की सोच को विकसित करना है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन