फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   More vaccine than Finland population was administered in one day in India

कोरोना टीकाकरण: फिनलैंड की जितनी आबादी, उससे ज्यादा भारत में एक दिन में वैक्सीन लगी

Wed, 30 Jun 2021 07:39 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 30 Jun 2021 07:39 AM IST
सार

मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार शाम तीन बजे कोविन से जानकारी मिली है कि देश में कुल टीकाकरण 33 करोड़ पार हो चुका है

विज्ञापन
More vaccine than Finland population was administered in one day in India
टीका लगवातीं युवतियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि देश में रोजाना लाखों की संख्या में टीकाकरण किया जा रहा है। दुनिया के कई देश ऐसे हैं जिनकी कुल आबादी के बराबर भारत में एक दिन में वैक्सीन दिया जा रहा है।

विज्ञापन


फिनलैंड की बात करें तो वहां 55.41 लाख आबादी है और इससे भी ज्यादा लोगों को एक दिन में वैक्सीन दी जा रही है। इसी तरह नार्वे (54.21 लाख) और न्यूजीलैंड की कुल आबादी 48.22 लाख से अधिक वैक्सीन दे रहे हैं।
विज्ञापन


अगर पिछले आठ दिन की बात करें तो इराक की कुल आबादी 4.02 करोड़, कनाडा 3.77 करोड़, साउदी अरब 3.48 करोड़ और मलेशिया में कुल आबादी 3.23 करोड़ है जबकि भारत में आठ दिन के दौरान 4.61 करोड़ लोगों को वैक्सीन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


33 करोड़ पार हुआ टीकाकरण
मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार शाम तीन बजे कोविन से जानकारी मिली है कि देश में कुल टीकाकरण 33 करोड़ पार हो चुका है। शाम तीन बजे तक 30 लाख से अधिक लोगों ने वैक्सीन लिया है। मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव कुमार अग्रवाल ने बताया कि जून माह में हर दिन 40.35 लाख खुराक लगाई गई हैं। जबकि जनवरी में यह आंकड़ा 2.35 लाख के आसपास था।

देश के 111 जिलों में ही अब कोरोना का संक्रमण अधिक
स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि देश में कोरोना के मामले कम हुए हैं लेकिन अभी भी 111 जिलों में संक्रमण के मामले अधिक हैं। इन जिलों में 100 से अधिक मामले रोजाना देखने को मिल रहे हैं। चार मई तक ऐसे जिलों की संख्या 531 थी लेकिन अब यह घटकर 111 पर आ चुकी है। इसलिए दूसरी लहर के खत्म होने की घोषणा अभी नहीं की जा सकती है। लोगों को सावधानी रखना बहुत जरूरी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह भी बताया है कि पिछले एक सप्ताह में 17 फीसदी नए मामलों में कमी आई है। 10 मई को दूसरी लहर का पीक गुजरने के बाद 91 फीसदी कमी अब तक दर्ज की गई है।


पीक के दौरान देश में 31 लाख से अधिक सक्त्रिस्य मामले थे लेकिन अब इनमें 85 फीसदी की कमी आई है और 5.52 लाख मरीज उपचाराधीन हैं। ठीक इसी तरह साप्ताहिक संक्रमण दर में 85 फीसदी की कमी है। एक समय पहले तक यह दर 21.3 फीसदी तक थी लेकिन अब यह तीन फीसदी से भी कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed