फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   More than 50 percent of the citizens of India are 25 years of age or above

25 साल या उससे ज्यादा है देश की आधी से ज्यादा आबादी की उम्र : सर्वेक्षण

Fri, 03 Jul 2020 10:53 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 03 Jul 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
More than 50 percent of the citizens of India are 25 years of age or above
सांकेतिक तस्वीर

एक नवीनतम सर्वेक्षण में कहा गया है कि भारत की आबादी का 50 प्रतिशत से अधिक हिस्सा अब 25 साल या अधिक उम्र का है। भारत के महा पंजीयक एवं जनगणना आयुक्त द्वारा तैयार हाल में जारी नमूना पंजीकरण तंत्र 2018 में कहा गया है कि 25 साल से कम उम्र के लोगों का देश की आबादी में 46.9 प्रतिशत हिस्सा है।

विज्ञापन


इसके मुताबिक 25 साल से कम उम्र की आबादी में 47.4 प्रतिशत पुरुष और 46.3 प्रतिशत महिलाएं हैं। हालांकि बिहार, उत्तर प्रदेश और केरल जैसे राज्यों में इस आयु वर्ग में आबादी राष्ट्रीय औसत से थोड़ा अधिक है।
विज्ञापन


आबादी की तुलना में सबसे अधिक 3.2 प्रतिशत प्रजनन दर के साथ बिहार में 25 साल से कम उम्र की आबादी 57.2 प्रतिशत है। उत्तर प्रदेश में 25 साल से कम उम्र की 52.7 प्रतिशत आबादी है। कुल 2.9 प्रतिशत के साथ देश में प्रजनन दर के मामले में यह दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केरल में 1.7 प्रतिशत प्रजनन दर के साथ 25 साल से कम की 37.4 प्रतिशत आबादी है। प्रति महिला के हिसाब से बच्चों की औसत संख्या के आधार पर प्रजनन दर की गणना की जाती है। सर्वेक्षण के अनुसार शहरी इलाकों में कम प्रजनन दर के कारण 25 साल से नीचे की आबादी ग्रामीण इलाकों की तुलना में कम है।

बिहार 26.2 प्रतिशत के साथ जन्म दर के मामले में शीर्ष पर है और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में सबसे कम 11.2 प्रतिशत जन्म दर है। छत्तीसगढ़ में मृत्यु दर सबसे अधिक आठ प्रतिशत है और सबसे कम दिल्ली में 3.3 प्रतिशत है।


जन्म दर की गणना प्रति एक हजार जनसंख्या पर की जाती है। पिछले चार दशकों में देश में मृत्यु दर में गिरावट आई है। वर्ष 1971 में यह दर 14.9 प्रतिशत थी जो 2018 में 6.2 प्रतिशत हो गई। ग्रामीण क्षेत्रों में गिरावट में कमी आई है। पिछले दशक में अखिल भारतीय स्तर पर मृत्यु दर 7.3 प्रतिशत से घटकर 6.2 प्रतिशत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed