फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   More than 30 thousand deaths due to corona in last 10 days 150 lives being lost every hour on average

भयावह: 10 दिन में कोरोना ने छीन लीं 36 हजार से ज्यादा जिंदगियां, हर घंटे जा रही 150 लोगों की जान

Fri, 07 May 2021 01:18 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रियंका तिवारी Updated Fri, 07 May 2021 01:18 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 10 दिन से कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़ा रोज तीन हजार से ज्यादा आ रहा है। 10 दिन में कोरोना के कारण 36 हजार 110 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।

विज्ञापन
More than 30 thousand deaths due to corona in last 10 days 150 lives being lost every hour on average
कोरोना टेस्ट - फोटो : PTI

विस्तार

देशभर में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के कारण हाहाकार मचा हुआ है। यहां रोजाना कोविड-19 संक्रमण के मामलों में बढ़त दर्ज की जा रही है। इस बढ़त का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बृहस्पतिवार (6 मई) को भी लगातार दूसरे दिन कोरोना के नए मरीजों की संख्या ने चार लाख के आंकड़े को पार कर लिया। साथ ही बीते 10 दिनों में इस बीमारी के कारण 36,110 लोगों की मौत हो गई। इस तरह देखें तो हर घंटे औसत रूप से 150 मरीजों की मौत हो रही है। 

विज्ञापन


देशभर से पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4 लाख 14 हजार 554 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि बुधवार (5 मई) को 4 लाख 12 हजार 784 नए मामले सामने आए थे। इन्हीं बीते 24 घंटों में 3 हजार 927 कोरोना संक्रमित मरीजों ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


बीते 10 दिनों में 30 हजार से ज्यादा हुईं मौतें
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 10 दिन से कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़ा रोज तीन हजार से ज्यादा आ रहा है। 10 दिन में कोरोना के कारण 36 हजार 110 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। इन आंकड़ों के मुताबिक देश में हर घंटे कोरोना से डेढ़ सौ मरीजों की मौत हो रही है। भारत में जितनी तेजी से मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है, वह एक दिन में किसी भी देश में आए मामलों में सबसे अधिक है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार अमेरिका में पिछले 10 दिनों में कोरोना से 34 हजार 798 मौतें हुई हैं, जबकि ब्राजील में पिछले 10 दिन में ये आंकड़ा 32 हजार 692 रहा। इसी अवधि में मैक्सिको में सबसे अधिक 13 हजार 897 मौतें हुईं जबकि ब्रिटेन में 13 हजार 266 मौतें हुईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


13 प्रदेशों में रोजोना सौ के पार दर्ज हो रही मृतकों की संख्या
देश में 13 राज्य ऐसे हैं, जहां पिछले 24 घंटे के अंदर 100 से अधिक मौतें रिकॉर्ड की गई हैं। जनसंख्या की दृष्टि से 13 में से सबसे छोटे राज्य उत्तराखंड में बृहस्पतिवार को 151 नई मौतें हुईं। महाराष्ट्र में एक बार फिर कोरोना का संक्रमण बढ़ता दिखाई दे रहा है। यहां पिछले एक दिन में कोरोना से 853 लोगों की मौत हुई है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली और कर्नाटक में मौत का ये आंकड़ा 300 से अधिक रहा जबकि छत्तीसगढ़ में कोरोना से होने वाली मौत की संख्या 200 के पार रही है। उत्तराखंड के अलावा तमिलनाडु, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, झारखंड, गुजरात और पश्चिम बंगाल में कोरोना से पिछले 24 घंटे में 100 से अधिक मौतें दर्ज की गई हैं।


महाराष्ट्र के बाद कर्नाटक  सबसे ज्यादा प्रभावित
बृहस्पतिवार का दिन लगातार 16 वां ऐसा दिन था, जब भारत ने तीन लाख से अधिक कोविड मामले दर्ज किए। महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या में 5वें दिन उछाल देखा गया है।  महाराष्ट्र में कोरोना के 62,194 नए मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र के बाद कोरोना से सबसे ज्यादा कर्नाटक प्रभावित दिख रहा है। कर्नाटक में 49,058 नए मामले सामने आए हैं। इसी तरह केरल (42,464), तमिलनाडु (24,898), पश्चिम बंगाल (18,431), ओडिशा (10,521), पंजाब (8,874), उत्तराखंड (8,517), असम (4,936), जम्मू-कश्मीर (4,926), हिमाचल प्रदेश (3,942), गोवा (3,869) और मेघालय ने पिछले 24 घंटों में 347 नए मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed