फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   More than 24,000 people will reach New York to hear Modi's speech

‘मोदी एंड यूएस’: न्यूयॉर्क में मोदी का भाषण सुनने 24,000 से ज्यादा लोग पहुंचेंगे, प्रवासियों को करेंगे संबोधित

Thu, 29 Aug 2024 05:29 AM IST
विशांत श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Thu, 29 Aug 2024 05:29 AM IST
सार

न्यूयॉर्क में  ‘मोदी एंड यूएस’ कार्यक्रम मोदी का भाषण सुनने 24,000 से ज्यादा लोग पहुंचेंगे।  हालांकि कार्यक्रम स्थल पर मात्र 15 हजार के बैठने की क्षमता है। 
 

विज्ञापन
More than 24,000 people will reach New York to hear Modi's speech
नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई

विस्तार

पीएम नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम ‘मोदी एंड यूएस प्रोग्रेस टूगेदर’ आगामी माह न्यूयॉर्क में है। यहां 22 सितंबर को ‘नासाउ वेटरन्स मेमोरियल कॉलेजियम’ में मोदी प्रवासी भारतीय समुदाय को संबोधित करने वाले हैं। इस कार्यक्रम के लिए भारतीय-अमेरिकी समुदाय के 24,000 से अधिक सदस्यों ने अपने नाम दर्ज कराए हैं, जबकि कॉलेजियम में बैठने की क्षमता मात्र 15,000 लोगों की है।
विज्ञापन


‘इंडो-अमेरिकन कम्युनिटी ऑफ यूएसए’ (आईएसीयू) ने बताया कि इतनी बड़ी तादाद में लोगों के रुचि लेने के कारण आयोजकों में उत्साह के साथ इस बात की चिंता भी है कि कार्यक्रम को कैसे हैंडल किया जाए। बता दें, मोदी का 26 सितंबर को यहां संयुक्त राष्ट्र महासभा के एक उच्च स्तरीय सत्र को संबोधित करने का भी कार्यक्रम है। आईएसीयू ने बताया कि कम से कम 42 राज्यों के भारतीय-अमेरिकियों के इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। अमेरिका में मोदी को लेकर उत्साह है। 
विज्ञापन


भाषण के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी
‘मोदी एंड यूएस’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के अलावा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी और उद्योग, विज्ञान, मनोरंजन तथा कला क्षेत्र के प्रमुख भारतीय-अमेरिकी इसमें भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूएनजीए को भी कर सकते हैं संबोधित
इस साल संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 79वें सत्र की उच्च स्तरीय बैठक 24-30 सितंबर तक होगी। संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी वक्ताओं की सूची के मुताबिक, भारत के राष्ट्र प्रमुख 26 सितंबर को उच्च स्तरीय सत्र संबोधित कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed