फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   More than 19 lakh children of the country became orphans due to covid 19

गंभीर हालात: कोविड से देश के 19 लाख से अधिक बच्चे हुए अनाथ, अभी भी पूरे विश्व में चल रही है महामारी

Sat, 26 Feb 2022 06:11 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 26 Feb 2022 06:11 AM IST
सार

अनाथ होने वाले बच्चों की दर सबसे अधिक दक्षिण अफ्रीका के पेरू में रही, यहां 1000 बच्चों पर 8 से 7 बेसहारा हुए। जबकि विश्व में महिलाओं से तीन गुना पुरुषों की मौतें हुईं। अमेरिका के डिजीज कंट्रोल ऑफ प्रिवेंशन सेंटर के प्रमुख शोधकर्ता सुसैन हिलिस बताते हैं कि स्टडी में कोविड से होने वाली प्रति मौत के सापेक्ष एक बच्चे का अनाथ या बेसहारा होना लिया गया है। इस तरह से हर छह सेकंड में एक बच्चे को जोखिम उठाना पड़ा, जब तक कि उसके पास समय भीतर मदद नहीं पहुंचाई गई।

विज्ञापन
More than 19 lakh children of the country became orphans due to covid 19
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

कोरोना महामारी के दौरान भारत में 19 लाख से अधिक बच्चों के सिर से माता-पिता या सरंक्षक का साया उठ गया। जबकि पूरे विश्व में कोविड से अनाथ होने वाले बच्चों की संख्या 52 लाख से अधिक है।

विज्ञापन


20 देशों में हुई स्टडी के बाद लैंसेट में छपी रिपोर्ट के अनुसार शुरुआती 14 महीनों में जितनी मौतें हुईं, करीब उससे दोगुनी मात्र छह महीनों (1 मई से 31 अक्टूबर 2021) के बीच हुईं। पूरे विश्व में कोविड से बेसहारा हुए कुल बच्चों को देखा जाए तो 3 में से 2 किशोरावस्था में थे।
विज्ञापन


ब्रिटेन के इंपीरियल कॉलेज ऑफ लंदन के मुख्य शोधकर्ता जूलियट उनविन के अनुसार कोविड से बेसहारा होने वाले बच्चों की संख्या और भी बढ़ सकती है जैसे-जैसे विश्व में कोविड-19 से होने वाली मौतों के आंकड़े दर्ज होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनविन कहते हैं, अनाथ बच्चों का जनवरी 2022 तक का रियल टाइम डेटा देखें तो ये संख्या 67 लाख तक पहुंच जाती है। स्टडी में अक्टूबर 2021 तक ही आंकड़े लिए गए हैं, जबकि महामारी पूरे विश्व में अभी भी चल रही है। साफ है कि कोविड से अनाथ हुए बच्चों की संख्या भी बढ़ेगी। 

महिलाओं से 3 गुना पुरुषों की जान गई
अनाथ होने वाले बच्चों की दर सबसे अधिक दक्षिण अफ्रीका के पेरू में रही, यहां 1000 बच्चों पर 8 से 7 बेसहारा हुए। जबकि विश्व में महिलाओं से तीन गुना पुरुषों की मौतें हुईं। 

अमेरिका के डिजीज कंट्रोल ऑफ प्रिवेंशन सेंटर के प्रमुख शोधकर्ता सुसैन हिलिस बताते हैं कि स्टडी में कोविड से होने वाली प्रति मौत के सापेक्ष एक बच्चे का अनाथ या बेसहारा होना लिया गया है। इस तरह से हर छह सेकंड में एक बच्चे को जोखिम उठाना पड़ा, जब तक कि उसके पास समय भीतर मदद नहीं पहुंचाई गई। भविष्य में ऐसे बच्चों को मॉनीटर करने के लिए सर्विलांस सिस्टम से जोड़ना होगा।

एक दिन में 13166 नए संक्रमित, 302 की मौत
कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट है। बीते एक दिन में 13,166 नए संक्रमित मिले हैं और 302 मरीजों की मौत हुई। शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4,28,94,345 हो गई है और अब तक कुल 5,13,226 मरीजों की मौत हो चुकी है। 


वहीं पिछले एक दिन में कोरोना से 26,988 मरीज ठीक हुए हैं। सक्रिय मामलों की बात करें तो इनकी संख्या में भी लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। अभी देश में 1,34,235 सक्रिय मरीज हैं जिनका घर या फिर अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि पिछले एक दिन में 10.30 लाख सैंपल की जांच हुई थी जिनमें दैनिक संक्रमण दर 1.28 फीसदी दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed