{"_id":"5cb422ecbdec221425447f12","slug":"more-than-100-people-get-sick-by-eating-poisonous-food-in-akola-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र के अकोला में सामाजिक समारोह में जहरीला खाना खाकर 100 से ज्यादा लोग बीमार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र के अकोला में सामाजिक समारोह में जहरीला खाना खाकर 100 से ज्यादा लोग बीमार
Mon, 15 Apr 2019 11:51 AM IST
आसिम खान
भाषा, अकोला
भाषा, अकोला
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 15 Apr 2019 11:51 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
महाराष्ट्र के अकोला जिले में एक सामाजिक समारोह में विषाक्त भोजन करने के बाद कम से कम 107 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने कहा कि यह घटना जिले के हिंगानी के भीमटेकड़ी में रविवार को बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती मनाने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हुई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘लोगों ने चक्कर आने की शिकायत की और उनमें से कई को उल्टी हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। कम से कम 107 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।’
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उनमें से कई की हालत स्थिर हैं और कई को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अधिकारी ने कहा कि दहीहांडा पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और समारोह से खाद्य पदार्थों के नमूने को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन