फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   more than 100 dogs had poisoned in shimoga karnataka case registered against gram panchayat officer

जानवरों के साथ ये कैसी क्रूरता: कर्नाटक में अब 100 से ज्यादा कुत्तों को जहर देकर मारा, ग्राम पंचायत अधिकारी पर केस दर्ज

Thu, 09 Sep 2021 02:14 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Thu, 09 Sep 2021 02:14 PM IST
सार

कर्नाटक में जानवरों के साथ बर्बरता का एक और मामला सामने आया है। सबसे पहले एक शख्स ने अपनी छत से एक डॉगी को नीचे फेंका फिर सैकड़ों बंदरों को मौत के घाट उतार  गया और अब कुत्तों को जहर देकर दफनाने का मामला सामने आया है। 

विज्ञापन
more than 100 dogs had poisoned in shimoga karnataka case registered against gram panchayat officer
कुत्ते

विस्तार

कर्नाटक में हाल ही में करीब 150 बंदरों को मारने की घटना के बाद जोरदार हंगामा हुआ था। विवाद पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ था कि अब कुत्तों को जहर देकर मारने का मामला सामने आया है। शिवामोगा में 100 से ज्यादा कुत्तों को जहर देकर पहले मारा गया और फिर बाद दफना दिया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कुछ तो जिंदा कुत्तों को भी दफना दिया गया है।  पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही ग्राम पंचायत के एक अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज किया है।  

विज्ञापन


 स्थानीय पशु अधिकार कार्यकर्ताओं की शिकायत पर कंबादल होसुर ग्राम पंचायत के अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी प्रसाद ने कहा  कि शिकायत में कहा गया है कि कुत्तों को मारने का आदेश ग्राम पंचायत ने दिया था। एसपी प्रसाद ने कहा कि इस मामले में पशु चिकित्सकों की एक टीम से मौत के कारणों पर रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


ग्राम पंचायत के अधिकारियों पर कुत्तों को मारने का आरोप
पशु बचाव क्लब के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत के अधिकारियों ने कुत्तों को मारने के लिए एक निजी कंपनी को ठेका दिया। निजी कंपनी ने इलाके के कुछ कुत्तों को तो जिंदा दफना दिया और बाकी कुत्तों को जहर देकर उसे दफना दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम पंचायत ने आरोपों को नकारा
वहीं, ग्राम पंचायत के अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने कुत्तों को मारने का ना तो कोई आदेश दिया है और ना ही ठेका। उनके ऊपर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद और निराधार है। कंबादल होसुर ग्राम पंचायत के सचिव बी मंजूनाथ ने कहा कि पंचायत ने कुत्तों को पकड़ने या मारने का आदेश नहीं दिया था। उनके ऊपर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पंचायत जांच में पुलिस का सहयोग करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed