चिंता: पूर्व सेनाध्यक्ष ने चुनावी रैलियों और किसान आंदोलन पर उठाए सवाल, कहा- करगिल से ज्यादा लोग कोरोना से मरे
कोरोना को लेकर दिन-ब-दिन बिगड़ते देश के हालात पर भारतीय सेना के पूर्व सेनाध्यक्ष ने महामारी को लेकर आगाह किया। करगिल युद्ध के दौरान भारतीय सेना के सेनाध्यक्ष जनरल वेद प्रकाश मलिक ने कहा कि करगिल से ज्यादा मौतें कोरोना महामारी से हुईं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में बेकाबू हुई कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है। आज 2.74 लाख से ज्यादा नए कोरोना मरीज मिले हैं और 1619 लोगों की जान चली गई है। कोरोना को लेकर दिन-ब-दिन बिगड़ते देश के हालात पर भारतीय सेना के पूर्व सेनाध्यक्ष ने महामारी को लेकर आगाह किया। करगिल युद्ध के दौरान भारतीय सेना के सेनाध्यक्ष जनरल वेद प्रकाश मलिक ने कहा कि करगिल से ज्यादा मौतें कोरोना महामारी से हुईं।
पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वेद प्रकाश मलिक ने कहा कि हमारा देश महामारी से युद्ध लड़ रहा है। उन्होंने कहा, ''कोरोना महामारी की वजह से शनिवार को 1338 भारतीयों की जान गई। इससे पहले 1182 लोगों की जान गई थी। करगिल युद्ध में जितने लोगों की जान गई थी, उससे ढाई गुना ज्यादा लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है, लेकिन क्या इस देश का ध्यान इस युद्ध पर है? चुनावी रैली, धार्मिक कार्यक्रम, किसान आंदोलन, इन सभी में हमारे संसाधन खत्म हो रहे हैं। जागो भारत।''
Our nation is at war.1338 Indians died due to pandemic yesterday(1182 day before): more than 2.5 times TOTAL killed in action in Kargil war. Is the nation focused on this war? Election rallies, Faith events, Farmer agitation, in-fighting over resources going on...Wake up India!
— Ved Malik (@Vedmalik1) April 18, 2021
बता दें कि वर्ष 1999 में जब कागिल के युद्ध के दौरान जनरल मलिक आर्मी चीफ थे। मई 1999 में शुरू हुई कारगिल की जंग 26 जुलाई, 1999 को खत्म हुई थी। इस युद्ध में भारत के कुल 527 जवान शहीद हुए थे, तो 1300 से ज्यादा जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जनरल वेद प्रकाश मलिक भारतीय सेना के 19वें सेनाध्यक्ष थे। वह 20 सितंबर, 1997 से 30 सितंबर, 2000 तक सेना प्रमुख रहे। कारगिल की जंग में उन्होंने जिस तरह से सेना का नेतृत्व किया, आज तक उसके लिए पूर्व सैनिक उन्हें याद करते हैं।
बता दें कि देश में आज 2.74 लाख कोरोना के नए मरीज आए और 1619 की मौत हो गई। इसी के साथ देश में डेढ़ करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। वहीं सक्रिय केस बढ़कर 19.30 लाख के पार पहुंच गए हैं।