फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Morbi bridge accident: Supreme court hearing on demand for investigation

Supreme Court: मोरबी पुल हादसे पर जांच की मांग को लेकर सुनवाई आज, अर्णब गोस्वामी मामले में भी होगी सुनवाई

Mon, 21 Nov 2022 05:46 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Mon, 21 Nov 2022 05:46 AM IST
सार

चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस हिमा कोहली की पीठ अधिवक्ता विशाल तिवारी की जनहित याचिका पर सुनवाई करेगी।  

विज्ञापन
Morbi bridge accident: Supreme court hearing on demand for investigation
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : Social media

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट गुजरात में मोरबी पुल हादसे की जांच के लिए न्यायिक आयोग के गठन की मांग वाली याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगा। हादसे में 130 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस हिमा कोहली की पीठ अधिवक्ता विशाल तिवारी की जनहित याचिका पर सुनवाई करेगी।  

विज्ञापन


अर्णब गोस्वामी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई
पत्रकार अर्णब गोस्वामी के खिलाफ जांच के मामले में महाराष्ट्र सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई होगी। राज्य सरकार ने गोस्वामी के खिलाफ जांच पर रोक लगाने के हाई कोर्ट के 2020 के फैसले को चुनौती दी है, जिस पर मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस हिमा कोहली पीठ सुनवाई करेगी। गोस्वामी के खिलाफ पालघर में साधुओं की पीट-पीट कर हत्या और कोरोना लॉकडाउन के दौरान मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में प्रवासियों के जमा होने के मामले में भड़काऊ टिप्पणियां करने का आरोप है। इन मामलों में उनके खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। एजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed