{"_id":"5c7a878dbdec225fe96d8343","slug":"monthly-pension-of-retired-journalists-will-increased-in-manipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिपुर में सेवानिवृत्त पत्रकारों की मासिक पेशन में होगी बढ़ोतरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मणिपुर में सेवानिवृत्त पत्रकारों की मासिक पेशन में होगी बढ़ोतरी
Sat, 02 Mar 2019 07:48 PM IST
Gaurav Pandey
भाषा, इंफाल
भाषा, इंफाल
Published by: Gaurav Pandey
Updated Sat, 02 Mar 2019 07:48 PM IST
विज्ञापन
पत्रकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मणिपुर के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री टी.विश्वजीत सिंह ने शनिवार को कहा कि सेवानिवृत्त पत्रकारों के लिए मासिक पेंशन और दिवंगत पत्रकारों के परिवारों के वास्ते अनुग्रह राशि बढ़ाने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
सिंह ने विधायक ओ सूरजकुमार सिंह के सवाल के जवाब में विधानसभा में कहा कि इस संबंध में एक कैबिनेट ज्ञापन तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ बाधाओं के कारण इसमें देरी होने के बावजूद मंत्रिमंडल जल्द ही कल्याणकारी योजना को मंजूरी देगा।
विज्ञापन
उन्होंने विधानसभा को बताया कि वर्तमान में सेवानिवृत्त पत्रकारों के लिए मासिक पेंशन 4,000 रुपये है और इसे बढ़ाकर 10,000 रुपये किया जाएगा।सिंह ने बताया कि दिवंगत पत्रकारों के परिवारों के लिए पेंशन को 2,000 रुपये से बढ़ाकर 5,000 रुपये प्रतिमाह किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में पत्रकारों की सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष है।
विज्ञापन