फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Monsoon: know the exact situation in different states

बंगाल, झारखंड और बिहार में पहुंचा मानसून, यूपी में आज हो सकती है बारिश

Tue, 26 Jun 2018 12:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 26 Jun 2018 12:43 PM IST
विज्ञापन
Monsoon: know the exact situation in different states

देश के कई राज्यों में मानसून अपना रौद्र रूप दिखा रहा है तो वहीं कई राज्य ऐसे भी हैं जहां अभी भी लोगों का गर्मी से बुरा हाल है। अभी तक बंगाल, झारखंड और बिहार में मानसून प्रवेश कर चुका है। वहीं दिल्ली समेत शेष राज्यों में इसके 29 जून तक पहुंचने की संभावना है।

विज्ञापन


बंगाल की यदि बात करें तो यहां कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के विभिन्न जिलों में मूसलाधार बारिश के साथ वज्रपात देखने को मिला। जिसने 5 लोगों की जान ले ली। यहां गुरुवार तक विभिन्न जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया जा रहा है। जिसके कारण मछुआरों को भी समुद्र में ना जाने की हिदायत दी गई है। इसके अलावा तीस्ता, तोर्सा और महानंद जैसी नदियों में भी बाढ़ की आशंका है।
विज्ञापन


बिहार में ऐसा है मौसम
 
बिहार में भी मानसून ने दस्तक दे दी है। यहां खगड़िया, सुपौल, लखीसराय, कटिहार, समस्तीपुर और जिलों में अन्य कुछ जगहों पर हल्की बारिश देखने को मिली। अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले दो दिनों में यहां मानसून सक्रिय हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


झारखंड में खराब मौसम ने ली 5 लोगों की जान

झारखंड के रांची और उसके आस पास के कई क्षेत्रों में भारी बारिश देखने को मिली। इस दौरान यहां वज्रपात भी हुआ जिससे 5 लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग का कहना है कि इस वर्ष मानसून आने में थोड़ा समय जरूर लगा है लोकिन अच्छी बारिश होने के भी संकेत हैं।

उत्तराखंड में अगले 24 घंटों के लिए चेतावनी

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बारिश के साथ तेज हवा और ओलावृष्टि के संकेत दिए हैं। इस दौरान यहां अगले 24 घंटे तक हाई अलर्ट जारी किया गया है।

विभाग ने कहा कि 48 घंटों के भीतर मानसून के और प्रगति करने की उम्मीद है। स्थितियां इसके अनुकूल बनी हुई है। इस दौरान मानसून पूरे गुजरात, महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ और ओडिशा, झारखंड और बिहार के कुछ और हिस्सों में छा जाएगा। साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी प्रवेश कर जाएगा। 

अगले कुछ दिनों में यहां सक्रिय होगा मानसून

Monsoon: know the exact situation in different states

अधिकतर राज्यों में तो मानसून दस्तक दे चुका है लेकिन कई राज्यों तक पहुंचने में इसे समय लगेगा। मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ओडिशा में अगले दो दिनों में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा। यहां तटीय इलाकों में भी भारी बारिश की आशंका है। मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में अगले 24 घंटे में मानसून सक्रिय हो सकता है। वहीं पंजाब में 27 जून से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

यहां अभी भी गर्मी में तप रहे हैं लोग

जहां देश के कई राज्यों में भारी बारिश और वज्रपात ने तबाही मचाई हुई है वहीं देश के कई क्षेत्र ऐसे भी हैं जहां अभी भी लोग इंद्र देवता को खुश करने के लिए पूजा अर्चना कर रहे हैं। देश के पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा में अभी भी गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। कहा जा रहा है कि यहां अगले दो दिनों में मौसम में परिवर्तन हो सकता है।

वहीं अगर पंजाब राज्य की बात करें तो यहां सोमवार को भी अधिक तापमान देखने को मिला। राज्य के कई जिलों में तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक दर्ज किया गया। सामान्य तौर पर जून के अंत में अधिकतम तापमान 37 डिग्री होना चाहिए लेकिन वर्तमान में यह 42 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि पंजाब में 29 जून से एक जुलाई के बीच मानसून प्रवेश करेगा। जबकि पूरे देश को कवर में इसे 15 जुलाई तक का समय लग जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed