दिल्ली में मानसून ने दी दस्तक, हरियाणा में झमाझम का अनुमान
- उत्तराखंड में तेज बारिश का पूर्वानुमान जारी कर चुका है मौसम विभाग
- हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश व चंडीगढ़ में तेज बारिश होने की है संभावना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली एनसीआर में मानसून का इंतजार शनिवार को खत्म हो गया। तय समय के अनुसार, मानसून एक्सप्रेस दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत के पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों में पहुंच गई है।
परिणामस्वरूप, अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम यानी 30.2 डिग्री तक पहुंच गया। बीते 24 घंटे में अकेले दिल्ली में 23.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
तेज बारिश से मौसम हुआ सुहावना
दिल्ली एनसीआर में शनिवार तड़के अधिकांश इलाकों में तेज बारिश हुई। लगातार हुई बारिश से शनिवार का दिन लोगों के लिए राहत भरा रहा। दिनभर बादल छाए रहे, लेकिन बारिश कहीं-कहीं ही हुई।
दिन में एक बार हल्की धूप के चलते थोड़ी उमस ने लोगों को परेशान किया था मगर शाम होते ही चली हल्की हवाओं ने मौसम को फिर से सुहाना कर दिया।
अगले 24 घंटे में तेज बारिश और राहत लेकर आएगी। रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 24 के आसपास रहेगा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि दिल्ली में मानसून पहुंचने का समय 29 जून था। मगर इस बार मानसून वक्त से आगे नहीं गया।