फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   monsoon cloudburst jammu kashmir doda wayanad landslide himachal heavy rain weather update IMD alert

मानसून मचा रहा तबाही: अगले तीन-चार दिन भारी बारिश का अलर्ट, किन राज्यों में बना आफत और कहां दे रहा राहत?

Wed, 08 Jul 2026 05:23 AM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमन तिवारी Updated Wed, 08 Jul 2026 05:23 AM IST
सार

दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय होने से देश के कई राज्यों में भारी बारिश और प्राकृतिक आपदाएं सामने आई हैं। जम्मू-कश्मीर के डोडा में बादल फटने, केरल के वायनाड में भूस्खलन और हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने की घटनाओं से जनजीवन प्रभावित हुआ है। इस बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
monsoon cloudburst jammu kashmir doda wayanad landslide himachal heavy rain weather update IMD alert
मानसून का रौद्र रूप - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

राजस्थान और पंजाब व हरियाणा के कुछ हिस्सों को छोड़कर देश भर में सक्रिय हुए दक्षिण-पश्चिम मानसून गर्मी और उमस से राहत दिलाने के साथ भारी तबाही भी मचा रहा है। जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के बीच डोडा जिले में बादल फटा है, जिसके बाद भूस्खलन और पहाड़ों से पत्थर व मलबा गिरने से कई घर, दुकानें और गाड़ियां दब गई हैं। राहत की बात है कि जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन


वायनाड में भारी बारिश के चलते भूस्खलन
केरल के वायनाड में मूसलाधार बारिश के बीच पहाड़ से मलबा आने से तीन लोगों की जान चली गई है, 10 लोग घायल हुए हैं, जबकि पांच लोगों के अभी मलबे में दबे होने की आशंका है। अगले चार-पांच दिन लगभग पूरे देश में व्यापक वर्षा को लेकर अलग-अलग अलर्ट जारी किए गए हैं। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के ठाठरी में सोमवार की रात बादल फटने से आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई। भारी सैलाब के बीच भूस्खलन हुआ। पहाड़ से मलबे के साथ पत्थर और भारी चट्टानें गिरीं। कम से कम 10 घर, 25 से अधिक दुकानें और कई वाहन मलबे में दब गए। कई इमारतों का अधिकांश हिस्सा टूट गया है।
विज्ञापन


वहीं, डोडा-किश्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ी-बड़ी चट्टानों का ढेर लग गया है। इन्हें तोड़कर पूरी तरह हटाने में कई दिन लग सकते हैं। राजमार्ग पूरी तरह बंद है। बताया जाता है कि बादल ठाठरी कस्बे के ठीक ऊपर पहाड़ पर कैचमेंट क्षेत्र में फटा है। इसके बाद नीचे आए पानी का वेग इतना अधिक रहा कि जो भी सामने आया बहता चला गया। कई वाहन चिनाब दरिया में बह गए। जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ तथा अन्य विभागों की टीमें राहत एवं बहाली कार्य में लगातार जुटी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: El Nino: अल-नीनो से निपटने के लिए PMO की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक, मंत्रालयों और राज्यों को दिए क्या निर्देश?


महाराष्ट्र के नासिक में भारी बारिश
मुंबई, पुणे और आसपास के जिलों में दो दिन की भारी बारिश के बाद मंगलवार को कुछ राहत मिली। बारिश रुकने के बाद रेल सेवाएं सामान्य हुई हैं। लेकिन नासिक जिले में बारिश ने तबाही मचाई है। जिले के त्र्यंबकेश्वर, इगतपुरी और सुरगाणा तालुकों में भारी बारिश हुई, जिससे कई जगह सड़कें बह गईं। जिससे गोदावरी नदी उफान पर आ गई, लेकिन मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बादल फटने जैसी कोई घटना नहीं हुई।

हिमाचल : कुल्लू में दो जगह बादल फटे
हिमाचल प्रदेश में कुल्लू जिले के निरमंड और गड़सा घाटी में दो जगह बादल फटे। निरमंड के नगेड़ गांव के ऊपर  बादल फटने से आई बाढ़ से नगेड़ खड्ड में पानी बढ़ गया। राउगी को जोड़ने वाला पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। खेतों के  साथ बगीचों को भी नुकसान पहुंचा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed