फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Monorail Incident Why monorail stopped truth came out preliminary report CM fadnavis ordered investigation

Monorail Incident: क्यों थमी मोनोरेल की रफ्तार? प्राथमिक रिपोर्ट में सच आया सामने; CM ने दिए थे जांच के आदेश

Tue, 19 Aug 2025 11:01 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: हिमांशु चंदेल Updated Tue, 19 Aug 2025 11:01 PM IST
सार

मुंबई में भारी बारिश के बीच मोनोरेल भक्ति पार्क और चेंबूर स्टेशन के बीच फंस गई। निर्धारित क्षमता से ज्यादा यात्री सवार होने पर ट्रेन का भार 109 मीट्रिक टन तक पहुंच गया, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। करीब 442 यात्रियों को घंटों बाद क्रेन से निकाला गया। एक व्यक्ति अस्पताल में भर्ती है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सभी यात्रियों की सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
Monorail Incident Why monorail stopped truth came out preliminary report CM fadnavis ordered investigation
मुंबई मोनोरेल (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

विस्तार

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भारी बारिश ने शहर की रफ्तार रोक दी। रेलवे की हार्बर लाइन बंद होने के बाद लोग बड़ी संख्या में मोनोरेल में सवार हुए। इस दौरान भक्ति पार्क और चेंबूर के बीच एक मोनोरेल अचानक बंद हो गई। प्राथमिक जांच में सामने आया कि ट्रेन पर कुल भार 109 मीट्रिक टन तक पहुंच गया, जबकि इसकी क्षमता केवल 104 मीट्रिक टन है। अतिरिक्त वजन की वजह से पावर रेल और करंट कलेक्टर का संपर्क टूट गया और बिजली आपूर्ति रुक गई।
विज्ञापन


मोनोरेल में सवार यात्री कई घंटों तक अंदर फंसे रहे। एसी बंद होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आखिरकार बचाव दल की मदद से क्रेन लगाकर करीब 442 यात्रियों को बाहर निकाला गया। इस घटना में एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुंबई की अतिरिक्त नगर आयुक्त अश्विनी जोशी ने बताया कि मोनोरेल में यात्रियों की संख्या इसकी क्षमता से कहीं ज्यादा थी, जिसके कारण यह बड़ी घटना हुई।
विज्ञापन


बीच ट्रैक पर रुकी मोनोरेल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
मायसोर कॉलोनी और भक्ति पार्क स्टेशन के बीच रुकी मोनोरेल से यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर जुटीं। महाराष्ट्र मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने कहा कि बिजली आपूर्ति बाधित होने की वजह से मोनोरेल बंद हुई। टीम मौके पर पहुंचकर समस्या हल करने में जुटी है। फिलहाल मोनोरेल सेवा वडाला से चेंबूर स्टेशन तक सीमित कर दी गई है। निगम ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भारत-चीन के बीच रिश्तों में सुधार की पहल, सीमा व्यापार और सीधी उड़ानों पर बनी सहमति


सीएम फडणवीस ने दिए आश्वासन, होगी जांच
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला जाएगा और इस घटना की जांच की जाएगी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “मोनोरेल तकनीकी कारणों से भक्ति पार्क और चेंबूर के बीच फंस गई। एमएमआरडीए, दमकल विभाग और नगर निगम की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं। यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।” उन्होंने लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील की और कहा कि कारणों की जांच भी की जाएगी।

ये भी पढ़ें- भारतीय सेना को भविष्य में और ताकतवर बनाने के लिए दिल्ली में हाईलेवल बैठक, स्वदेशी तकनीकों पर जोर

भारी बारिश बनी से थमी शहर की रफ्तार
मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश ने यातायात व्यवस्था चरमरा दी है। रेलवे हार्बर लाइन बंद होने के कारण यात्रियों का दबाव मोनोरेल पर बढ़ा। इसकी वजह से निर्धारित क्षमता से अधिक लोग ट्रेन में सवार हो गए और तकनीकी खामी ने बड़ी परेशानी खड़ी कर दी। नगर आयुक्त भूषण गगरानी ने बताया कि ट्रेन में करीब 200 से ज्यादा यात्री सवार थे। फिलहाल बचाव कार्य जारी है और सेवाओं को जल्द बहाल करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed