{"_id":"5c992bd5bdec2214380c3521","slug":"modi-shah-yogi-will-address-more-than-hundred-rallies-respectively","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी-शाह-योगी करेंगे 125-125 रैलियों को संबोधित, तिकड़ी संभालेगी प्रचार का मोर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मोदी-शाह-योगी करेंगे 125-125 रैलियों को संबोधित, तिकड़ी संभालेगी प्रचार का मोर्चा
Tue, 26 Mar 2019 04:08 AM IST
रचना शर्मा
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली
Published by: रचना शर्मा
Updated Tue, 26 Mar 2019 04:08 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में भाजपा के चुनाव प्रचार की गाड़ी इस बार पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की तिकड़ी ही मुख्य रूप से हांकेगी। तीनों ही नेता देश भर में 125-125 जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पीएम के केंद्र में मुख्य रूप से दिल्ली में सरकार का द्वार माने जाने वाले यूपी, विस्तार की संभावना वाले पश्चिम बंगाल और ओडिशा जैसे राज्य होंगे। इनमें पीएम यूपी में कम से कम 20 रैलियों को संबोधित करेंगे। प्रथम चरण के लिए पीएम 29 मार्च से चुनाव प्रचार में उतरेंगे।
विज्ञापन
बीते आम चुनाव में पीएम मोदी ने प्रचार का जिम्मा खुद अपने सिर पर ले रखा था। इसलिए उन्हें देश भर में 437 रैलियां करनी पड़ी थी। इस बार पार्टी ने पीएम, शाह, योगी का अलग-अलग इस्तेमाल करने की योजना बनाई है। इस रणनीति के तहत शाह और योगी पीएम से भी अधिक जनसभाओं को संबोधित कर सकते हैं। पीएम की रैलियों के लिए चार संसदीय सीटों का कलस्टर बनाया गया है। पार्टी की योजना उनकी करीब सवा सौ रैलियों केजरिए 500 लोकसभा क्षेत्र कवर करने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात में प्रमुख भूमिका निभाएंगे योगी
गुजरात में विधानसभा चुनाव के दौरान भी अहम भूमिका निभा चुके योगी लोकसभा चुनाव में भी इस राज्य में अहम भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा योगी पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर के राज्यों के साथ कर्नाटक में भी मुख्य भूमिका में होंगे। कर्नाटक, गुजरात और पूर्वोत्तर के राज्यों की राजनीति में मठ की अहम भूमिका है, जबकि पश्चिम बंगाल में पार्टी हिंदू वोटों के ध्रुवीकरण में जुटी है। ऐसे में रणनीतिकारों का मानना है कि इन राज्यों में योगी की भूमिका पार्टी के लिए बड़े लाभ का सौदा हो सकता है।
यूपी में सबसे अहम भूमिका में होगी तिकड़ी
पीएम, शाह और योगी की तिकड़ी यूपी में सबसे ज्यादा ताकत लगाएगी। इस क्रम में मोदी और शाह जहां 20-20 रैलियों को संबोधित करेंगे, जबकि योगी इनसे दोगुनी संख्या में रैलियां करेंगे। पार्टी इस सूबे महागठबंधन की चुनौतियों से निपटने केलिए रत्ती भर भी खतरा नहीं उठाना चाहती।