{"_id":"581b9f6a4f1c1bc52b436ef8","slug":"modi-says-media-create-atmosphere-for-loksabha-and-rajyasabha-elections-consist-together","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM मोदी बोले- लोस, विस चुनाव एक साथ होने जरूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
PM मोदी बोले- लोस, विस चुनाव एक साथ होने जरूरी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 04 Nov 2016 05:12 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिर से लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव साथ साथ कराने की वकालत करते हुए मीडिया से इस मामले में देश भर में माहौल तैयार करने की अपील की है। मीडियाकर्मियों के साथ दिवाली मिलन समारोह के संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत जैसे बड़े देश में साथ-साथ चुनाव न होने केकारण कई तरह की समस्या खड़ी होती है।
विज्ञापन
आचार संहिता लागू होने केकारण न सिर्फ विकास कार्यों पर असर पड़ता है, बल्कि चुनावी व्यवस्था में गैरचुनावी राज्यों के अधिकारियों की भूमिका केकारण योजनाओं पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने स्वच्छता अभियान सहित कई अभियानों में जनभागीदारी बढ़ाने में मीडिया की भूमिका की सराहना की।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने कहा कि मीडिया देश में कई तरह की महत्वपूर्ण चर्चाओं को जन्म ही नहीं देती बल्कि इसे मजबूती प्रदान कर देश में एक सकारात्मक माहौल तैयार करती है। मगर लोकसभा और विधानसभा के चुनाव साथ-साथ होने जैसे मुद्दे पर चर्चा में ठहराव आ जाता है। उन्होंने कहा कि निजी बातचीत में सभी दल साथ साथ चुनाव कराने के पक्षधर हैं।
विज्ञापन
मगर जब उन्होंने खुल कर इसका समर्थन किया तो राजनीतिक दलों साथ नहीं मिला। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार साथ साथ चुनाव कराने का निर्णय थोप नहीं सकती। मीडिया से भी वह यह नहीं कह रहे कि वह साथ-साथ चुनाव के पक्ष में खड़ा हो। अगर उसे लगता है कि साथ-साथ चुनाव नहीं होना चाहिए तो वह इसकी भी चर्चा कराए।
इस दौरान भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मोदी सरकार के ढाई साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की जादुई व्यक्तित्व, स्पष्ट नीति और दृढ़इच्छाशक्ति ने एक समय अनिश्चय में फंसे देश का शुमार ताकतवर देशों में कराया है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली, रक्षा मंत्री मनोहर परिकर, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा भी मौजूद थे।