फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi, Rahul, akhilesh and and Maya tempestuous rally in up, 10 Updates

यूपी चुनाव: मोदी, राहुल, अखिलेश और माया का तूफानी प्रचार, 10 Updates

Sun, 19 Feb 2017 08:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 19 Feb 2017 08:59 PM IST
विज्ञापन
Modi, Rahul, akhilesh and and Maya tempestuous rally in up, 10 Updates
तूफानी रैलियां - फोटो : ANI

जहां एक ओर उत्तर प्रदेश के तीसरे चरण का चुनाव हो रहा है तो वहीं दूसरी ओर माया, राहुल, मोदी और अखिलेश ने यूपी में ताबड़तोड़ तूफानी रैलियां कीं। चारो ने यूपी के मतदाताओं को लुभाने के लिए जमकर चुनावी तीर छोड़े।

विज्ञापन


अखिलेश ने झांसी की रैली में पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा और कहा,  झांसी आए और अच्छे दिन वालों की बात नहीं करें तो बात बनती नहीं है। अखिलेश ने मायावती पर हमला करते हुए कहा कि 'बुआ से बचके रहना'। वहीं राहुल ने भी झांसी की संयुक्त रैली में जनता के सामने मोदी को कटघरे में खड़ा करने से परहेज नहीं किया। राहुल बोले मोदी जी ने युवाओं को रोजगार तो नहीं दिया, लेकिन उन्हें लाइन में जरुर लगवा दिया।
विज्ञापन


मायावती ने भी हमीरपुर में ही केंद्र और राज्य सरकार दोनों के काम पर सवाल खड़े किए। माया बोलीं पीएम खुद को प्रदेश का गोद लिया बेटा बताकर कितनी भी नाटकबाजी कर ले, प्रदेश की जनता इन्हें अपना आशीर्वाद देने वाली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पीएम ने भी फतेहपुर की रैली में माया, राहुल और अखिलेश तीनों पर जमकर चुनावी हमले किए। पीएम ने कहा यूपी की जनता के साथ जातिवादी भेदभाव नहीं होना चहिया। जहां कब्रिस्तान बनता है तो वहां श्मशान भी बनना चाहिए। जानिए इन चारों की तूफानी रैलियों के खास 10 अपडेट्स।

फतेहपुर की रैली में पीएम के तीखे तेवर

Modi, Rahul, akhilesh and and Maya tempestuous rally in up, 10 Updates
मोदी - फोटो : ANI

1- बाजी हार चुके हैं अखिलेश इसलिए मुंह लटक गया
फतेहपुर में जनसभा में पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश से मतदान करने के बाद जब टीवी चैनल वालों ने पूछा तो उनका चेहरा लटका था। आवाज में वह दम भी नहीं था। आप भी देखना उन्हें... टीवी चैनलों पर चल रहा है कि वह बाजी हार चुके हैं। बड़ी मुश्किल से अखिलेश बोल पाए कि हमारी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनेगी। पीएम ने आगे कहा कि आप अभी से पस्त हो गए।  देश झूठ को स्वीकार नहीं करता है। देश गलतियों को माफ तो करता है लेकिन प्रजा के साथ धोखा देश कभी माफ नहीं करता है।

2- सपा-कांग्रेस गठबंधन पर भी चुटकी
पीएम मोदी ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर भी चुटकी ली। बोले अखिलेश और राहुल ने आपस में बात की कि तू भी डूब रहा है मैं भी डूब रहा हूं। चलो हाथ पकड़ लेते हैं शायद दोनों बच जाएं। जब उन्होंने हाथ पकड़ा गले लगे तो पहले ही दिन पता चला तारों से कहीं करंट न लग जाये। उस वक्त लग रहा था दोनों कांप रहे हैं। लेकिन अखिलेश नहीं उनके साथ वाले कांप रहे थे। उन्हें पता था तारों में बिजली नहीं है।

3- गांव में कब्रिस्तान के साथ श्मशान भी बनना चाहिए
पीएम ने कहा जाति और धर्म के नाम पर भेदभाव नहीं होना चाहिए। अगर एक जगह कब्रिस्तान बनता है तो श्मशान भी बनना चाहिए। रमजान में बिजली आती है तो दिवाली पर भी बिजली आनी चाहिए।  दलित और शोषित सबसे ज्यादा जुल्म के शिकार हो रहे हैं। गरीब का कोई भला हो या न हो सरकार गरीब की होती है। गरीब के लिए होती है। पीड़ित के लिए होती है। उत्तर प्रदेश को ऐसी सरकार चाहिए जो उत्तर प्रदेश में सामान्य नागरिक की जिंदगी की गारंटी दे। यूपी के शहरों में और गांवों में गैरकानूनी कब्जे हो रहे हैं। गुंडाराज कायम है। गरीबों के मकान हड़पे जा रहे हैं। ये सब खुलेआम चल रहा है। सभी को जमीनें वापस मिलनी चाहिए।

राहुल गांधी के पीएम पर हमले

Modi, Rahul, akhilesh and and Maya tempestuous rally in up, 10 Updates
राहुल गांधी - फोटो : ANI

4- पीएम को बताया गब्बर
राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने झांसी में संयुक्त जनसभा की। जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव के बाद नरेंद्र मोदी दिल्ली वापस लौट जाएंगे। इसके बाद साल 2019 के चुनाव से पहले उनके मुंह से उत्तर प्रदेश का नाम नहीं निकलेगा। जनसभा में राहुल गांधी ने मेड इन उत्तर प्रदेश के नारे को एक बार फिर दोहराया। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने पीएम को फिल्म शोले का गब्बर करार दिया। उन्होंने कहा कि पीएम ने फिल्म दिलवाले दुल्हनिया जैसा काम किया है। उन्होंने युवाओं को रोजगार तो नहीं दिया बल्कि उन्हें लाइन में लगा दिया। 

5-  माल्या के कर्ज माफी पर भी साधा निशाना
राहुल ने कहा कि मोदी ने 1,200 करोड़ रुपए विजय माल्या के माफ कर दिए। अभी वो नौ हजार करोड़ रुपए और माफ करने की फिराक में हैं। अगर इतने रुपए उत्तर प्रदेश के युवाओं को रोजगार में लगाते तो सभी युवाओं को रोजगार मिल जाता।

रिजल्ट के बाद सभी भाजपा नेता ब्लड प्रेशर चेक करा लें

Modi, Rahul, akhilesh and and Maya tempestuous rally in up, 10 Updates
Akhilesh yadav - फोटो : ANI

6-ब्लड प्रेशर चेक कराने चले जाएंगे बीजेपी नेता 
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ब्लड प्रेशर के बारे में बात कर रहे हैं। मैं ये कहना चाहता हूं कि एक बार चुनाव परिणाम आ जाए तो इसके बाद बीजेपी के सभी नेता अपना ब्लड प्रेशर चेक कराने चले जाएंगे। सोच लो जब पीएम को बोलते-बोलते पानी की जरूरत पड़े और पसीना पोछने के लिए रूमाल की जरूरत पड़े तो सोचिए यूपी के लोग इन्हें कितना पसीना छुड़ाएंगे।

7- यह दो युवाओं का का गठबंधन है
पीएम मोदी पर हमला करते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि पीएम मन की बात करते हैं, लेकिन वो ये बताएं की काम की बात कब करेंगे। नरेंद्र मोदी के परिवारवाद पर दिए बयान पर अखिलेश यादव ने कहा कि यह दो परिवारों का गठबंधन नहीं है। यह दो युवाओं का का गठबंधन है जो कि परिवर्तन लाना चाहते हैं। उत्तर प्रदेश में दो युवाओं की सरकार बनने जा रही है। 

8- बुआ के बहकावे में ना आना
मायावती पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्थरवाली सरकार पर वो कुछ कहना नहीं चाहते हैं। वह हमारी बुआ हैं, लेकिन उनसे सावधान रहना। अखिलेश ने युवाओं को लुभाने के लिए कहा कि हमर सिर्फ विकास नहीं करेंगे युवाओं को नौकरी भी देंगे। आने वाले समय में पुलिस की भर्ती के लिए परीक्षा नहीं होगी सिर्फ दौड़ के दिखा देना हम भर्ती कर देंगे।

पीएम कितना भी नाटक कर लें बेटी को आशीर्वाद देगी जनता: मायावती

Modi, Rahul, akhilesh and and Maya tempestuous rally in up, 10 Updates

9- बेटी को आर्शीर्वाद देगी प्रदेश की जनता
मायावती ने हमीरपुर की रैली में पीएम को घेरते हुए कहा उनके 2014 के चुनावी वादे खोखले साबित हुए हैं। प्रदेश की जनता ने प्रदेश की बेटी को आर्शीर्वाद देने का बन बनाया है। मोदी कितना भी खुद को प्रदेश का गोद लिया बेटा बताकर कितनी भी नाटकबाजी कर लें जनता उन्हें आशीर्वाद देने वाली नहीं। 

10-  प्रदेश में आतंक और असुरक्षा का माहौल
मायावती ने मुलायम सिंह पर भी हमला करते हुए कहा कि उन्होंने पुत्रमोह में भाई शिवपाल का अपमान किया। प्रदेश में दोनों खेमे एक-दूसरे को हराने की कोशिश कर रहे हैं। हर तरफ आतंक और असुरक्षा का माहौल है। सरकार ने सारे काम आधे-अधूरे किए हैं और जनता का पैसा प्रचार पर खर्च कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed