फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi-Jinping met in Mahabalipuram, talks on many issues including terrorism and border dispute

महाबलीपुरम: भारत-चीन के बीच आज सीमा विवाद सहित कई मुद्दों पर हो सकती बात

Sat, 12 Oct 2019 06:23 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मामल्लापुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मामल्लापुरम Published by: संदीप भट्ट Updated Sat, 12 Oct 2019 06:23 AM IST
सार

  • दो दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे चीनी राष्ट्रपति, मोदी ने की अगवानी
  • पांच घंटे दोनों नेताओं ने बिताया साथ
  • डिनर के दौरान ढाई घंटे तक बातचीत
  • आज सीमा विवाद सहित कई मुद्दों पर चर्चा संभव

विज्ञापन
Modi-Jinping met in Mahabalipuram, talks on many issues including terrorism and border dispute

विस्तार

विज्ञापन

व्यापारिक मुद्दों पर फिर हो सकती है बात

कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाने के बाद चीन से संबंधों में उतार-चढ़ाव के बीच हो रही जिनपिंग की यह यात्रा काफी अहम है। भारत कश्मीर को लेकर कोई बात नहीं करना चाहता। चर्चा हुई तो भारत पाक के कब्जे वालेे कश्मीर पर ही बात करेगा। दोनों के बीच एक नवंबर को होने वाले क्षेत्रीय आर्थिक मुक्त व्यापार समझौते (आरसीईपी ), 5जी तकनीक पर बात हो सकती है। भारत हुआवे के लिए 5जी तकनीक के परीक्षण को तैयार हो सकता है। हालांकि इस मुलाकात के दौरान कोई करार नहीं होना है।

आतंक के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे भारत-चीन

इससे पहले एशिया की दो महाशक्तियों के शीर्ष नेताओं की तमिलनाडु के ऐतिहासिक शहर मामल्लापुरम (महाबलीपुरम) में शुक्रवार को महामुलाकात हुई। पीएम नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच पहले से तय अनौपचारिक मुलाकात में गर्मजोशी और आपसी विश्वास साफ दिखा।

विज्ञापन

डिनर के दौरान करीब ढाई घंटे की वन-टू-वन बातचीत में दोनों नेताओं ने बढ़ते आतंकवाद और कट्टरता को बड़ी चुनौती मानते हुए इसके खिलाफ साथ मिलकर काम करने पर सहमति जताई। इस दौरान दोनों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देने तथा व्यापार सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब सबकी निगाह शनिवार सुबह होने वाली शिखर वार्ता पर है। जिसमें मुख्य फोकस सीमा विवाद सहित विवादित मुद्दों से आगे बढ़ने पर होगा।

मुलाकात की जानकारी देते हुए विदेश सचिव विजय गोखले ने बताया कि चीनी राष्ट्रपति ने भारत यात्रा के पहले दिन पीएम मोदी के साथ करीब पांच घंटे का समय बिताया। ज्यादातर समय दोनों नेताओं ने अकेले में चर्चा की।

गोखले ने बताया कि दोनों के बीच आर्थिक और व्यापारिक मुद्दों पर भी मंथन हुआ। इस बात पर भी विचार हुआ कि कैसे व्यापार को बढ़ाया जाए। चर्चा के दौरान मोदी ने व्यापार घाटे और असंतुलित व्यापार को सुधारने का भी मुद्दा उठाया।

इससे पहले मोदी ने जिनपिंग की अगवानी की और एक घंटे तक उन्हें प्राचीन विरासत दिखाई। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के बाद दोनों नेताओं ने साथ डिनर किया। इस दौरान उनके बीच विभिन्न मुद्दों पर करीब ढाई घंटे बातचीत हुई। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, मोदी और जिनपिंग ने डिनर के बाद भारत-चीन की साझेदारी को मजबूत करने को लेकर विचारों का आदान-प्रदान जारी रखा। 

 

जिनपिंग ने उठाया दक्षिण भारतीय व्यंजन का लुत्फ

Modi-Jinping met in Mahabalipuram, talks on many issues including terrorism and border dispute

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के दूसरे अनऔपचारिक सम्मेलन के दौरान वेशभूषा के साथ ही खाने में भी पारंपरिक दक्षिण भारतीय व्यंजन छाये रहे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिनपिंग को पारंपरिक तमिल सामान भेंट किए। इसमें नाचियारकोइल अन्नम लैंप और तांजवुर पेंटिंग शामिल हैं।

 दो दिवसीय भारत दौरे के पहले दिन के रात्रिभोज में सांभर, और मसूर की दाल से बने लजीज दक्षिण भारतीय पकवान शामिल थे। मेन्यू में शामिल व्यंजन में सबके आकर्षण का केंद्र ‘अराचू विट्टा सांभर’ रहा। इसको और लजीज बनाने के लिए मसूर की पीसी दाल, कुछ खास मसाले और नारियल का इस्तेमाल किया गया।

इसके अलावा इमली और टमाटर सेे तैयार ‘तक्कली रसम’ मटर से तैयार ‘कदाली कुरुमा’ के साथ ही मिष्ठान के तौर पर कवनरासी हलवा, अदा प्रधामन व मुक्कानी आइसक्रीम भी शामिल थे। उनके लिए चुनिंदा मांसाहार व्यंजन का भी प्रबंध किया गया था।

इसमें आंध्रप्रदेश का ममसम बिरयानी, मालाबार लोबस्टर, कोरी केम्पू, मट्टन उलरतियाडू, कारुवेपिल्लई मीन वारुवल, तनजावूर कोझी कड़ी, येराची घेट्टी कोझामबु आदि शामिल थे।

वेष्टि पहने मोदी ने किया जिनपिंग का स्वागत

Modi-Jinping met in Mahabalipuram, talks on many issues including terrorism and border dispute
नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग - फोटो : ANI
पारंपरिक तमिल परिधान वेष्टि (धोती), हाफ शर्ट और कंधे पर अंगवस्त्रम रखे प्रधानमंत्री मोदी ने महाबलीपुरम में चीनी राष्ट्रपति का स्वागत किया। मोदी ने जिनपिंग को अर्जुन की तपस्यास्थली, कृष्ण बटर बॉल, पंच रथ और तट मंदिर दिखाया। इनकी ऐतिहासिकता की जानकारी दी, जिसे जिनपिंग दिलचस्पी से समझते रहे। दोनों नेताओं ने मंदिर में रामायण की कहानी का मंचन देखा। इसके बाद दक्षिण भारतीय व्यंजनों का लुत्फ उठाया।

मोदी ने तीन भाषा में लिखा, वेलकम

इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने चीनी राष्ट्रपति के भारत पहुंचने का स्वागत खास अंदाज में किया। उन्होंने इंग्लिश, मंडारिन और तमिल में ट्वीट किया, ‘भारत में आपका स्वागत है राष्ट्रपति शी जिनपिंग।’ चेन्नई पहुंचने पर मोदी ने फिर तीन भाषाओं में ट्वीट किया, ‘चेन्नई पहुंच गया। अपनी संस्कृति और मेहमाननवाजी के लिए मशहूर तमिलनाडु की महान भूमि पर पहुंचकर बहुत खुश हूं। यह भी बेहद खुशी की बात है कि तमिलनाडु चीन के राष्ट्रपति का स्वागत कर रहा है। उम्मीद करता हूं कि इन अनौपचारिक बैठक से भारत और चीन के संबंध और मजबूत होंगे।’

इसलिए महाबलीपुरम को चुना

मोदी और जिनपिंग के बीच अनौपचारिक शिखर वार्ता के लिए तमिलनाडु के शहर महाबलीपुरम को कूटनीतिक तौर पर चुना गया। इस शहर का चीन के साथ काफी पुराना नाता रहा है। 18वीं सदी में यहां के तत्कालीन पल्लव राजा और चीन के शासक के सुरक्षा समझौता हुआ था। लिहाजा इस शहर को चुनने के पीछे की वजह चीन के साथ पुराने रिश्तों को फिर से दिखाना है।

जिनपिंग को तोहफे में दी तंजावुर की पेंटिंग 

Modi-Jinping met in Mahabalipuram, talks on many issues including terrorism and border dispute
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को तंजावुर की पेंटिंग और एक नचियारकोइल दीप तोहफे में दिया। पेंटिंग में देवी सरस्वती वीणा बजाते दिख रही हैं। छह फीट ऊंचे और 108 किलोग्राम वजन वाले नचियारकोइल दीप पर सोने की परत चढ़ी है। इसे आठ से ज्यादा कलाकारों ने 12 दिनों में तैयार किया है। 

जयशंकर और डोभाल भी पहुंचे 

विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल भी शुक्रवार को महाबलीपुरम पहुंचे। शुक्रवार शाम शोर मंदिर के प्रांगण में जयशंकर और डोभाल ने चीनी राष्ट्रपति से भेंट की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed