{"_id":"56fabb854f1c1bf433f0049b","slug":"modi-is-on-visit-of-three-countries","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन देशों की यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
तीन देशों की यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 30 Mar 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री मोदी बेल्जियम समेत तीन देशों का दौरा करेंगे। मंगलवार देर रात पीएम मोदी रवाना हो चुके हैं और सबसे पहले बेल्जियम पहुंचेंगे। इसके बाद वह वाशिंगटन और सबसे अंत में सऊदी अरब पहुंचेंगे।
विज्ञापन
वह 30 मार्च को बेल्जियम में भारत-यूरोपीय संघ की शिखर बैठक में शामिल होंगे। पीएम मोदी बेल्जियम के प्रधानमंत्री चार्ल्स मिचेल से मुलाकात के बाद द्विपक्षीय समझौतों को अंतिम रूप दे सकते हैं।
विज्ञापन
मोदी वहां रहने वाले भारतीयों को भी संबोधित करेंगे और हीरा कारोबारियों के प्रतिनिधिमंडल से से भी मिलेंगे। बेल्जियम का एंटवर्प शहर दुनिया में हीरों के व्यापार का सबसे बड़ा केंद्र है, जहां भारतीय व्यापारी भी बड़ी संख्या में रहते हैं।
विज्ञापन
इसके बाद वह 31 मार्च को वाशिंगटन पहुंचेंगे और वहां परमाणु सुरक्षा सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके बाद पश्चिम एशियाई देश सऊदी अरब जाएंगे, जहां दो और तीन अप्रैल तक रुकेंगे।