फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi has change the contract, Rahul gandhi says on rafale in Loksabha

हमारी सरकार आई तो राफेल सौदे की जांच होगी, जिम्मेदार लोगों को मिलेगी सजा: राहुल गांधी

Fri, 04 Jan 2019 05:20 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनिल पांडेय Updated Fri, 04 Jan 2019 05:20 PM IST
विज्ञापन
Modi has change the contract, Rahul gandhi says on rafale in Loksabha
rahul gandhi - फोटो : pti

लोकसभा में शुक्रवार को राफेल विमान सौदे के मुद्दे पर जोरदार चर्चा हुई। कांग्रेस के आरोपों का रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने विस्तार से जवाब दिया। वहीं, राहुल गांधी ने भी इसे लेकर मोदी सरकार और पीएम को घेरा। उन्होंने कहा कि अनिल अंबानी को फायदा पहुंचाया गया। राहुल ने आरोप लगाया कि पुराने कांट्रैक्ट को बदलकर नया कांट्रैक्ट बनाया गया। नए कांट्रैक्स में एचएएल को हटाकर अनिल अंबानी को लाया गया। अनिल अंबानी को लाने का फैसला किसने लिया? फ्रांस के तत्कालीन राष्ट्रपति ओलांद ने कहा था कि यह मोदी जी ने किया। यूपीए के समय में राफेल का दाम 526 करोड़ था, आपके शासन में 1600 करोड़ रुपये कैसे हो गया? उन्होंने कहा कि यूपीए की सरकार आने पर राफेल सौदे की जांच करवाई जाएगी। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार बनने पर जांच कराएंगे

राहुल ने कहा कि 2019 में उनकी पार्टी की सरकार बनने पर इस मामले की आपराधिक जांच होगी और जिम्मेदार लोगों को सजा दी जाएगी। राहुल ने यह भी दावा किया कि रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में उनके सवाल का जवाब देने की बजाय ड्रामा करने लगीं। राफेल मामले पर लोकसभा में चर्चा का रक्षा मंत्री द्वारा जवाब देने के बाद गांधी ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा कि रक्षा मंत्री ने अपने ढाई घंटे के भाषण में विमान की कीमत पर जवाब नहीं दिया, अनिल अंबानी का नाम तक नहीं लिया।

उन्होंने कहा, 'मैंने उनसे सवाल किया कि क्या रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों और सौदे की बातचीत में शामिल लोगों ने आपत्ति जताई थी? उन्होंने इसका जवाब देने की बजाय ड्रामा शुरू कर दिया।देश के युवाओं, आपको गुमराह किया जा रहा है। नरेंद्र मोदी संसद नहीं आते हैं और रक्षा मंत्री सवाल का जवाब देने की बजाय बाहर चली गईं। युवाओं, किसानों देख लो। प्रधानमंत्री जी ने 30 हजार करोड़ रुपये अनिल अंबानी को दिलवाए। चर्चा के समय प्रधानमंत्री संसद में नहीं थे। वह राफेल पर चर्चा से भाग गए।

जेटली पर भी बरसे राहुल

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अरुण जेटली ने लंबा भाषण दिया, मुझे गाली दी। लेकिन जो सवाल हैं उनका जवाब नहीं दिया।’’ उन्होंने सवाल किया, ‘‘ विमान की कीमत को 526 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1600 करोड़ रुपये किया गया। यह किसने बढ़ाया? क्या वायुसेना ने बढ़ाया या प्रधानमंत्री ने बढ़ाया? क्या वायुसेना ने 126 विमान मांगे थे या 36 विमान मांगे थे? अनिल अंबानी को अनुबंध किसने दिलवाया? फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने कहा कि मोदी जी के कहने पर अनिल अंबानी को अनुबंध दिया? क्या नए सौदे को लेकर रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों को आपत्ति थी?



उन्होंने कहा, आशा है कि रक्षा मंत्री इसका जवाब देंगी। लेकिन मैं आपको बता सकता हूं कि वो उन सवालों का जवाब नहीं देंगी। यह मेरा संदेह है। उच्चतम न्यायालय ने अपने आदेश में कहीं नहीं कहा है कि जांच नहीं होनी चाहिए। अगर 2019 में हमारी सरकार बनती है तो आने पर इसकी आपराधिक जांच होगी और जिम्मेदार लोगों को दंडित किया जाएगा। इस मामले की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच होनी चाहिए।

इससे पहले गांधी ने ट्वीट कर कहा, अपने मित्र अनिल अंबानी को राफेल का अनुबंध देकर प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार के अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा को कमजोर करने का काम किया। ऐसे में प्रधानमंत्री के खिलाफ जांच होनी चाहिए।  



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed