फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi govt decides to reduce disturbed areas under AFSPA in northeast Amit Shah

AFSPA: केंद्र सरकार का अफस्पा को लेकर बड़ा फैसला, पूर्वोत्तरी राज्यों में कम किए गए अशांत क्षेत्र

Sat, 25 Mar 2023 03:37 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 25 Mar 2023 03:37 PM IST
सार

शाह ने ट्वीट किया, पूर्वोत्तर के लिए एक ऐतिहासिक दिन! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने एक बार फिर अफस्पा के तहत नागालैंड, असम और मणिपुर में अशांत क्षेत्रों को कम करने का फैसला किया है।

विज्ञापन
Modi govt decides to reduce disturbed areas under AFSPA in northeast Amit Shah
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : twitter.com/AmitShah

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने एक बार फिर नगालैंड, असम और मणिपुर में सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम, 1958 (अफस्पा) के तहत घोषित अशांत क्षेत्रों के अधिकार क्षेत्र को कम करने का फैसला किया है। शाह ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति में उल्लेखनीय सुधार के चलते यह फैसला लिया गया है। 

विज्ञापन


शाह ने ट्वीट किया, पूर्वोत्तर के लिए एक ऐतिहासिक दिन! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने एक बार फिर अफस्पा के तहत नागालैंड, असम और मणिपुर में अशांत क्षेत्रों को कम करने का फैसला किया है। यह निर्णय उत्तर-पूर्व भारत में सुरक्षा स्थिति में महत्वपूर्ण सुधार के कारण लिया गया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, भारत के इतिहास में पहली बार मोदी ने पूर्वोत्तर में सुरक्षा, शांति और विकास को प्राथमिकता दी और इसके कारण क्षेत्र अब तेजी से शांति और विकास के रास्ते पर बढ़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: MHA: अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड के कुछ हिस्सों में अफस्पा की अवधि बढ़ी; एफसीआरए लाइसेंस की वैधता पर आया नया अपडेट


उन्होंने पूर्वोत्तर के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदला लाने और क्षेत्र को शेष भारत से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। शाह ने कहा, पूर्वोत्तर की हमारी बहनों और भाइयों को इस खास मौके पर बधाई। 

अफस्पा अशांत इलाकों में काम कर रहे सश्स्त्र बलों को सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी होने पर तलाशी लेने, गिरफ्तार करने और गोली चलाने की व्यापक शक्तिया प्रदान करता है। अफस्पा के तहत एक क्षेत्र या जिले को एक अशांत इलाके के रूप में अधिसूचित किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed