फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi govt 2 0 Amit shah says first year full of historic achievements which change country

मोदी सरकार 2.0: अमित शाह बोले- छह साल में ऐतिहासिक गलतियों को सुधारा

Sat, 30 May 2020 10:08 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 30 May 2020 10:08 AM IST
विज्ञापन
Modi govt 2 0 Amit shah says first year full of historic achievements which change country
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-अमित शाह-जेपी नड्डा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा होने पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि यह ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि यह अपने सख्त और बड़े फैसलों के लिए जाना जाएगा, जिसने देश के चेहरे को बदल दिया।

विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने अपने छह साल के कार्यकाल में कई ऐतिहासिक गलतियों को सुधारा और आत्मनिर्भर भारत की नींव रखी, जो विकास की राह पर है।
विज्ञापन



शाह ने ट्वीट कर कहा, ‘मैं मोदी 2.0 के एक वर्ष सफल होने पर देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई देता हूं। यह ऐतिहासिक उपलब्धियों से परिपूर्ण रहा है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके दूरदर्शी व निर्णायक नेतृत्व में भारत ऐसे ही निरंतर प्रगतिशील रहेगा।’ नड्डा ने कहा कि मोदी ने अपनी दूरदर्शी नीतियों, समर्पण और टीम इंडिया की भावना के साथ देश के लोकतंत्र को एक नई दिशा दी है और सरकार के हर फैसले में लोगों के कल्याण और देश के हित को दर्शाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, ‘आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित सरकार के द्वितीय कार्यकाल का सफल एक वर्ष पूर्ण होने होने पर, मैं प्रधानमंत्री जी और सरकार के सभी सदस्यों को हृदय से बधाई देता हूं। मोदी जी की सरकार का यह साल अनेक उपलब्धियों से भरा है।’



उन्होंने आगे कहा, ‘मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह पहला साल अपने कठिन और बड़े फैसलों और चुनौतियों को अवसरों में बदलने के लिए जाना जाएगा। मोदी ने उन फैसलों को लागू किया, जो दशकों से प्रतीक्षित थे। इन फैसलों ने देश का चेहरा बदल दिया है।’ प्रधानमंत्री मोदी और उनकी कैबिनेट ने पिछले साल इसी दिन शपथ ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed