फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi government warns pakistan over ceasefire violation

मोदी सरकार की चेतावनी- पाकिस्तान नहीं सुधरा तो रमजान में तोड़ देंगे सीजफायर

Sun, 03 Jun 2018 10:11 PM IST
एजेंसी, यवतमाल (महाराष्ट्र)
एजेंसी, यवतमाल (महाराष्ट्र) Updated Sun, 03 Jun 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
Modi government warns pakistan over ceasefire violation

केंद्र सरकार ने एक बार फिर पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि यदि पाकिस्तान लगातार सीमा पार फायरिंग और आतंकवाद में जुटा रहेगा तो वह पिछले महीने घोषित किए गए रमजान के दौरान सीजफायर को हटाने के लिए विवश हो जाएगी। 

विज्ञापन


केंद्रीय गृह राज्यमंत्री हंसराज अहीर ने यहां एक प्रेसवार्ता में कहा, हमने 16 मई को रमजान के दौरान कार्रवाई रोकने का निर्णय लिया था। लेकिन पाकिस्तान की तरफ से सीमा पार से आतंकवाद फैलाने और सीजफायर उल्लंघन करने में कोई विराम नहीं दिखा है। 
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि भारत ने हमेशा पहले हमला नहीं करने की नीति में यकीन किया है। लेकिन यदि जरूरत पड़ी तो निर्दोष नागरिकों की सुरक्षा के लिए हम जवाबी कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान ने पांचवें दिन तोड़ा सीजफायर, दो जवान शहीद

Modi government warns pakistan over ceasefire violation

पाकिस्तान ने 2003 के सीजफायर समझौते को मानने के चार दिन बाद ही इसका उल्लंघन करते हुए अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलाबारी की। गोलाबारी में बीएसएफ के एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर समेत दो जवान शहीद हो गए।

पाकिस्तान ने शनिवार रात लगभग दो बजे अचानक अंतरराष्ट्रीय सीमा की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाते हुए भारी गोलाबारी शुरू कर दी। गोलाबारी में एक पुलिसकर्मी, महिला समेत 14 लोग घायल हो गए। बीएसएफ की जवाबी कार्रवाई में पांच पाक रेंजर के मारे जाने और तीन चौकियों के तबाह होने की सूचना है। गोलाबारी रविवार सुबह साढ़े 11 बजे तक चलती रही। कुछ इलाकों में एक बजे तक गोले दागे गए। 

इस साल गोलाबारी में 46 लोगों की मौत

इस साल अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) व एलओसी पर पाकिस्तान की गोलाबारी में मरने वालों की संख्या 46 तक पहुंच गई है। इनमें 20 सुरक्षा बलों के जवान शामिल हैं। पिछले महीने 15 से 23 मई तक कठुआ, सांबा व जम्मू जिले में पाकिस्तानी गोलाबारी में बीएसएफ के दो जवान, एक बच्चे समेत 12 लोगों की मौत हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed