{"_id":"57439be64f1c1bb515691af6","slug":"modi-government-s-achievements-not-coming-in-medias-concern-amit-shah-worried","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मीडिया में सरकार की उपलब्धियां न आ पाने से शाह चिंतित","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मीडिया में सरकार की उपलब्धियां न आ पाने से शाह चिंतित
एम संजय/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 24 May 2016 05:40 AM IST
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार की उपलब्धियां मीडिया में न आ पाने से भाजपा चिंतित है। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने अपने सोशल मीडिया योद्धाओं से कहा है कि वे इस कमी को पूरा करें। वे पार्टी के देश भर के सोशल मीडिया से जुड़े कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
शाह ने कहा कि मीडिया सरकार की कुछ उपलब्धियां नहीं उठा पाता है इसलिए सोशल मीडिया के लोगों को यह जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार की जो उपलब्धियां मीडिया में नहीं आ पाती, उन्हें आप जोर-शोर से उठाएं। शाह ने सोशल मीडिया टीम को मोदी सरकार की दो साल की उपलब्धियों से भरा पैन ड्राइव भी थमाया।
विज्ञापन
इसके अलावा टीम को नसीहत दी कि वे मोदी ऐप को मोबाइल पर ज्यादा से ज्यादा डाउनलोड करें। ताकि सरकार के कामकाज लगातार उन तक पहुंचते रहें। मोदी ऐप पर केंद्र सरकार के कामकाज की जानकारी बहुत जल्द अपलोड की जाती है।
विज्ञापन
वीके सिंह की कायल हुई सोशल मीडिया टीम
भाजपा नेता वीके सिंह
- फोटो : Getty
केंद्रीय मंत्री वीके सिंह के बेधड़क और बेबाक बोलों ने सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं को काफी प्रभावित किया। सिंह के संबोधन के दौरान माइक की आवाज गड़बड़ हुई। पीछे से शोर हुआ कि आवाज नहीं आ रही है, माइक खराब है। इस पर सिंह ने माइक छोड़कर बेधड़क बोलना शुरू किया। उन्होंने कहा कि मीडिया की आवाज कभी तेज आती है तो कभी कम आती है। इससे कार्यकर्ता काफी प्रभावित हुए।
आईटी सेल प्रमुख की खिंचाई
भाजपा के सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं ने अपने आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय की खिंचाई भी की। सूत्र बताते हैं कि मालवीय के वक्तव्य के दौरान हिंदी में भाषण की मांग उठी। राष्ट्रभाषा हिंदी में तंग बताये जा रहे मालवीय ने प्रयास किया। उन्होंने अपना भाषण हिंदी में ही पढ़ा। उनके अपने ही कार्यकर्ता अब उनके राष्ट्रभाषा ज्ञान पर सवाल उठा रहे हैं।