{"_id":"5a3518124f1c1b0d698c2414","slug":"modi-government-ready-to-doubling-farmers-income-by-2022-says-arun-jaitley","type":"story","status":"publish","title_hn":"2022 तक किसानों की आय होगी दोगुनी, सरकार उठा रही कदम: जेटली","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
2022 तक किसानों की आय होगी दोगुनी, सरकार उठा रही कदम: जेटली
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Sun, 17 Dec 2017 07:46 AM IST
विज्ञापन
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि सरकार ने वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का महत्वाकांक्षी कार्य अपने हाथ में लिया है जिससे खेती कार्य को वहनीय बनाया जा सके। जेटली ने कहा कि भारत की बड़ी आबादी अपनी जीविका के लिए खेती पर निर्भर है।
विज्ञापन
वित्त मंत्री ने कहा, ‘इसलिए हमारे लिए खेती में लगे लोगों की क्रयशक्ति को बढ़ाना बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वृहद अर्थव्यवस्था की वृद्धि काफी कुछ इस समूह की आर्थिक क्षमता और ताकत पर निर्भर करती है।
विज्ञापन
वित्त मंत्री ने नाबार्ड के एक कार्यक्रम में यहां कहा, ‘कई विकसित देश प्रत्यक्ष, अथवा विभिन्न प्रकार की सब्सिडी के माध्यम से यह सुनिश्चित करते रहे हैं पैसा उनके किसानों की जेब में पहुंचे।
विज्ञापन
वित्त मंत्री ने कहा कि भारत सरकार साल 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने का प्रयास कर रही है। इसके तहत पहले प्रयास में हमने ग्रामीण क्षेत्रों में ढांचागत सुविधाओं को बेहतर बनाने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, गांवों में बिजली, सिंचाई सुविधाओं का विकास और नियमित आवास सुविधाएं उपलब्ध कराने जैसे अनेक उपाय कर रहे हैं। जेटली ने कहा कि इस दिशा में उठाए जाने वाले अन्य कदमों में ऋण उपलब्धता, ब्याज सहायता और फसल बीमा शामिल हैं।