{"_id":"5a0fe4e04f1c1b71548bdc0c","slug":"modi-government-makes-target-to-link-1-billion-bank-accounts-and-mobiles-with-aadhaar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार का नया टारगेट- 1 अरब मोबाइल और बैंक खातों से जोड़ा जाएगा आधार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सरकार का नया टारगेट- 1 अरब मोबाइल और बैंक खातों से जोड़ा जाएगा आधार
टीम डिजिटल अमर उजाला
Updated Sat, 18 Nov 2017 01:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूडीज की ईज ऑफ डूंईंग रैंकिंग्स लिस्ट में भारत को 30 पायदान उछाल मिलने के बाद मोदी सरकार एक बड़े प्लान में जुट गई है। मोदी सरकार 'एक अरब-एक अरब-एक अरब' के विजन को पूरा करने की हर कोशिश कर रही है। विजन के हिसाब में एक अरब आधार नंबरों को एक अरब बैंक खातों और एक अरब मोबाइल से लिंक करने का प्लान बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
दरसलअ, मूडीज की ओर से जीएसटी, नोटबंदी और आधार लिंक की तारीफ की गई है और इसी ऐवज में केंद्र सरकार अपने इस प्लान पर जोर देने लग गई है।
विज्ञापन
'वन प्लस-वन प्लस-वन प्लस' के इस विजन को हासिल करने की अटकलें सरकारी महकमे में गूंजने लगी हैं, हालांकि इसे पूरा करने की कोई तारीख तय नहीं रखी गई है। सरकार के इस प्लान पर जोर देने के और भी कारण है, पहला 6 लाख करोड़ रुपये के बड़े नोटों का चलन से बाहर होना है।
विज्ञापन
पिछले साल पीएम मोदी ने जब नोटबंदी का ऐलान किया था उस वक्त नोटों की कीमत 15.44 लाख करोड़ रुपये थी, जो कि इस साल सितंबर तक 12 लाख करोड़ रुपये रह गई। अगर नोटबंदी नहीं लागू होती तो ये बड़े नोटों की ये कीमत करीब 18 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकती थी, लेकिन अब वह घटकर 6 लाख करोड़ रह गई है।
पढ़ें: ATM मशीन से इस तरह करें अपने बैंक एकाउंट और आधार को लिंक, बेहद आसान है ये तरीका
नोटबंदी और जीएसटी जैसे कदमों के चलते पिछले कुछ महीनों में केंद्र सरकार को विरोधियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन मूडीज की ओर से सकारात्मक पहलू आने के बाद सरकार को मजबूत स्थिति मिली है। मूडीज की माने तो सरकार के ये कदम अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाला है।