फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi cabinet reshuffle Union Health Minister Dr Harshvardhan and several other ministers quits

केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तारः कई बड़े मंत्रियों की छुट्टी, स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने भी दिया इस्तीफा

Wed, 07 Jul 2021 02:49 PM IST
‌डिंपल अलावाधी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 07 Jul 2021 02:49 PM IST
सार

महामारी की दूसरी लहर में फैली अव्यवस्था की वजह से स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से इस्तीफा ले लिया गया है।

विज्ञापन
Modi cabinet reshuffle Union Health Minister Dr Harshvardhan and several other ministers quits
डॉ. हर्षवर्धन - फोटो : ANI

विस्तार

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। शाम छह बजे नए मंत्री शपथ लेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट विस्तार से पहले कई बड़े मंत्रियों की छुट्टी कर दी है। कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर में फैली अव्यवस्था की वजह से स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन पर भी गाज गिरी है। हर्षवर्धन से इस्तीफा ले लिया गया है।

विज्ञापन


इन मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

  • स्वास्थ्य मंत्री- डॉ. हर्षवर्धन
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री- रमेश पोखरियाल निशंक
  • श्रम व रोजगार मंत्री- संतोश गंगवार
  • महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री- देबोश्री चौधरी 
  • रसायन एवं उर्वरक मंत्री- सदानंद गौड़ा
  • केंद्रीय राज्य मंत्री- संजय धोतरे
  • सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री- थावरचंद गहलोत
  • राज्य मंत्री- प्रताप सारंगी
  • राज्य मंत्री- रतनलाल कटारिया
  • राज्य मंत्री- बाबुल सुप्रियो

नई कैबिनेट में इनको मिल सकता है मौका
नई कैबिनेट में कई युवा चेहरों को मौका मिल सकता है। साथ ही अगले साल जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होना है, उनको भी कैबिनेट विस्तार में अहमियत मिल सकती है। राजनीतिक विशेषज्ञों के मुताबिक, मंत्रिमंडल में बदलाव के बाद ये मोदी की सबसे युवा और टैलेंटेड टीम होगी। मोदी के मंत्रिमंडल में आज शामिल होने वाले मंत्रियो में 12 अनुसूचित जाति, 8 आदिवासी और 27 पिछड़े वर्ग से हो सकते हैं।

विज्ञापन


ये संभावित चेहरे ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ
पीएम मोदी की कैबिनेट के लिए आज शाम छह बजे शपथ लेने वाले संभावित चेहरों में ज्योतिरादित्य सिंधिया, सर्वानंद सोनोवाल, अजय भट्ट, कपिल पाटिल, शांतनु ठाकुर, पशुपति पारस, नारायण राणे, मीनाक्षी लेखी, शोभा करांडलजे, अनुप्रिया पटेल, हिना गावित, अजय मिश्रा, सुनीता दुग्गल, भागवत कराड, भारती पवार, भानु प्रताप वर्मा, मनोज तिवारी और आरसीपी सिंह शामिल है। पीएम मोदी के आज होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार के तहत 43 नेता केंद्रीय मंत्री पद की शपथ लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल व विस्तार
प्रधानमंत्री के रूप में मई 2019 में 57 मंत्रियों के साथ अपना दूसरा कार्यकाल आरंभ करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल व विस्तार करने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed