फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi @3: amit shah praises modi government 3 years tenure

मोदी@3: तीन साल में सरकार ने वो किया जो 70 सालों में नहीं हुआः अमित शाह

Fri, 26 May 2017 06:37 PM IST
amarujala.com- Written by : हरेन्द्र सिंह मोरल
amarujala.com- Written by : हरेन्द्र सिंह मोरल Updated Fri, 26 May 2017 06:37 PM IST
विज्ञापन
Modi @3: amit shah praises modi government 3 years tenure
Amit shah

मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि सरकार ने वो काम किया है जो 70 सालों में नहीं हुआ था। शाह ने कहा कि आज ही के दिन 3 साल पहले 2014 में मोदी जी के नेतृतव में सरकार बनी थी। गरीबों, दलितों, महिलाओं और युवाओं की सरकार होगी, ऐसा मोदी ने पीएम के लिए नेता चुने जाने के बाद कही थी। 

विज्ञापन

फिल्मस्टार रजनीकांत के राजनीति में आने पर उनका स्वागत करते हैं। मैं उनके भाजपा में आने का स्वागत नहीं करने के लिए कह रहा हूं। 
शाह ने कहा कि सरकार के समय में सेना ने सीमा पार पीओके के पार जाकर सर्जिकल स्ट्राइक की, जिसके लिए पीएम ने मजबूत इच्छाशक्ति दिखाई। ऐसा करने से हमारी सेना का मनोबल भी काफी ऊंचा हो गया है। सरकार जल्द ही कश्मीर समस्या का समाधान भी जल्द ही ढूंढ लेगी। मोदी सरकार इस मामले पर अपनी पूरी नजर रखे हुए है। 
 
अमित शाह ने कश्मीर में मेजर गोगोई द्वारा पत्थरबाज को अपनी गाड़ी के आगे बांधने पर की गई कार्रवाई को सही बताया है। कहा- मैं निजी तौर पर इसका समर्थन करता हूं, इन चीजों से सेना का मनोबल ऊंचा होता है। 

शाह ने यूपी में कानून व्यवस्था की खराब स्थिति पर योगी सरकार का बचाव करते हुए कहा कि जहां कहीं भी वारदात हुई थीं, वहां पर तत्परता से कार्रवाई की है, चाहे वो जेवर हो, मथुरा हो, अथवा सहारनपुर। सरकार को थोड़ा समय दिजिए, यूपी में भी जल्द ही अच्छे दिन आएंगे। 
विपक्ष भी सरकार के उपर भ्रष्टाचार का आरोप लगा नहीं सकते हैं। OROP को लागू किया, सैटेलाइट लांच करने में भारत ने पूरी दुनिया में अपना लोहा मनवा लिया है। काले धन, बेनामी संपत्ति, नोटबंदी, शत्रु संपत्ति कानून जैसे कड़े फैसले पीएम ने लिए, जिसका फायदा आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा। 


सरकार ने जीएसटी को लागू करने का बीड़ा उठाया किया, जिससे देश में एक नया टैक्स सिस्टम लागू होने जा रहा है। सरकार ने काले धन की रोकथाम के लिए कड़े कदम उठाये, जिससे अरबों रुपये का कालाधन सामने आया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed