फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mob attacked school In Nagpur after mentally unwell teen molested by caretaker in Maharashtra

Nagpur: केयरटेकर पर मानसिक रूप से बीमार छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, भीड़ ने किया आवासीय स्कूल पर हमला

Tue, 13 Dec 2022 08:52 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 13 Dec 2022 08:52 AM IST
सार

कथित छेड़छाड़ 8 दिसंबर को हुई थी और घटना के बारे में पता चलने पर लड़की के रिश्तेदार और उनके दोस्त स्कूल में इकट्ठे हो गए थे।

विज्ञापन
Mob attacked school In Nagpur after mentally unwell teen molested by caretaker in Maharashtra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

महाराष्ट्र के नागपुर में एक 15 वर्षीय मानसिक रूप से बीमार छात्रा के साथ स्कूल के केयरटेकर द्वारा कथित रूप से छेड़छाड़ किए जाने के बाद भीड़ ने सोमवार को एक आवासीय स्कूल पर हमला कर दिया। भीड़ ने  फर्नीचर और वाहनों में जमकर तोड़फोड़ मचाई। कथित छेड़छाड़ 8 दिसंबर को हुई थी और घटना के बारे में पता चलने पर लड़की के रिश्तेदार और उनके दोस्त स्कूल में इकट्ठे हो गए थे। एमआईडीसी थाने के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि यह घटना जैताला इलाके में एक स्कूल-सह-छात्रावास में हुई और 28 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


सूचना देने के बावजूद पुलिस देर से मौके पर पहुंची: परिजन
अधिकारी ने बताया कि लड़की के परिजन इस बात से नाराज थे कि सूचना देने के बावजूद पुलिस देर से मौके पर पहुंची। छात्र के माता-पिता ने कहा कि वे स्कूल प्रबंधन और एमआईडीसी पुलिस से नाराज हैं, उन्होंने दोनों पर घटना की जांच में सुस्ती का आरोप लगाया। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed